रजनीकांत का कंडक्टर से सुपरस्टार तक का सफर

नई दिल्ली: फिल्म जगत का यह नायाब सितारा अपनी स्टाइल के लिए मशहूर है। ऑन स्क्रीन उनका ऐसा जलवा है कि लोग उन्हें भगवान के रूप में पूजते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। हर साल यह तारीख उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती पर इस बार 12/12/12 के संयोग ने इसे और भी खास बना दिया है। इस मौके पर दुनिया भर में उनके फैंस कई समारोह कर रहे हैं।

उनके पिता का नाम था शिवाजी राव गायकवाड़। रजनीकांत ने जवानी के दिनों में कई छोटी मोटी नौकरियां की। वह कर्नाटक ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में कंडक्टर भी रहे। फिल्म शिवाजी द बॉस के बाद रजनीकांत ने अपनी फीस बढ़ा दी। उन्होंने शिवाजी द बॉस के लिए 26 करोड़ बतौर फीस लिए। वह जैकी चेन के बाद एशिया के सबसे महंगे स्टार बने।

हिंदी ब्लॉकबस्टर ‘गोलमाल’ के तमिल संस्करण ‘थिल्लु मुल्लु’ में रजनीकांत की बहन की भूमिका निभाने वाली विजी चंद्रशेखर का मानना है कि हर किसी से एक समान व्यवहार करने की क्षमता ने रजनीकांत को यह कद दिया है। 1981 में लाथा रंगराजन उनकी जीवनसंगिनी बनीं। उनकी दो बेटियां ऐश्वर्या और सौन्दर्या है।

Related posts