मंडल के 9 शक्ति केंद्रों पर 18 प्रभारी नियुक्त

धर्मपुर (सोलन)। भाजपा कसौली मंडल के चुनाव प्रभारियों की बैठक में 9 शक्ति केंद्रों पर 18 प्रभारी नियुक्त किए गए। सभी शक्ति केंद्र के चुनाव प्रभारियों को मतदान समितियों का चुनाव 12 जनवरी तक करने के दिशा निर्देश दिए गए और उन्हें चुनाव सामग्री वितरित की गई।
बैठक का आयोजन धर्मपुर स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल चुनाव प्रभारी कसौली व जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा ने की। मंडल महामंत्री सुंदरम ठाकुर ने बताया कि बैठक में भाजपा कसौली मंडल के अंतर्गत आने वाले 88 पोलिंग बूथों की समितियों के गठन को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में अमर सिंह परिहार व प्रेम ठाकुर को भोजनगर शक्ति केंद्र्र, राजकुमार सिंगला व संजीव कश्यप को परवाणु शक्ति केंद्र्र, लाजकिशोर शर्मा व सुंदरम ठाकुर को कसौली गढ़खल, नरेंद्र अत्री व संजय ठाकुर को सुबाथू शक्ति केंद, कपूर सिंह वर्मा व विरेंद्र ठाकुर को पट्टा बरौरी शक्ति केंद्र, नरेंद्र ठाकुर व रमेश ठाकुर को जाबली शक्ति केंद्र, मदन मोहन मेहता व तुला राम ठाकुर को चांमिया शक्ति केंद्र, दूनीचंद धीमान व मदन शांडिल को कुमारहट्टी शक्ति केंद्र, राजकुमार शर्मा और सुरेंद्र ठाकुर को धर्मपुर शक्ति केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।

Related posts