भारी बर्फबारी ने तबाह कर दिया सेब

आनी (कुल्लू)। गत सप्ताह हुई भारी बर्फबारी क्षेत्र के बागवानों के लिए आफत बन कर आई। बर्फबारी ने यहां के बागवानों के सेब के सैकड़ों पौधों को नष्ट कर डाला। इसके चलते बागवानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बागवानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र निवासी रफ तार ठाकुर, नेर चंद, परस राम, प्रेम चंद, हंस राज, जय सिंह, लंगू राम और ज्ञान चंद ने बताया क्षेत्र में हाल ही में हुई सौ से 120 सेंमी. तक हुई बर्फबारी ने सेब के पौधाें को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे क्षेत्र में सेब के बगीचे नष्ट हो गए हैं। जबकि हजारों पौधाें की टहनियां भी टूट गई हैं। कई जगह फलदार सेब के पौधे तो जमीन से ही उखड़ गए हैं। इन लोगों का कहना है कि उनका जीवन सेब पर निर्भर है। लेकिन, सेब के पौधों के नष्ट हो जाने के बाद उन्हें आने वाले समय की चिंता सताने लगी है। इन लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर बागवानों को समय रहते उचित मुआवजा अदा किया जाए

Related posts