
शिमला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में तारघर के समीप गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। हिंदू व भगवा आतंकवाद बयान देने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि गृह मंत्री के हिंदू व भगवा आतंकवाद पर दिए बयान की पूरे भारत में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही वह बुजुर्गों, बच्चों को देखता है।
इस मौके पर शिमला शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान ने भारत जैसे शांतिप्रिय देश को आतंकी देशों की कतार में खड़ा कर दिया है। हाफिज सईद जैसे आतंकवादी भी गृह मंत्री शिंदे के बयान के बाद भारत पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की है कि सुशील कुमार शिंदे को केंद्रीय गृह मंत्री जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पद से तुरंत बर्खास्त करें।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, विधायक गोविंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, डा. एसएस मिन्हास, कपिल सूद, रमेश चौजड़, रमेश जोशी, केके गुप्ता, चेतन कुठियाल, ईश्वर रोहाल, ज्ञान चंदेल, नगर निगम में भाजपा के सभी पार्षद, शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तोता राम, शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, विशेषवर नाथ, विजय शर्मा, जसविंद्र सिंह, शुभ महाजन, बिट्टू पाना, सुभाष चंदेल, सुनील ठाकुर, हिमांशु शारदा, जगजीत बग्गा, संजीव ठाकुर, शीतल ब्यास, जीवन भारद्वाज, अनिल कौंडल, अवतार, बृज सूद, मंजू सूद, किरण बावा, रूपा शारदा, सरोज गोयल, सुशील चौहान, आरके दिप्टा, हरिदत्त वर्मा, डीआर गुलेरिया, श्रवण, संतराम वर्मा, कपिल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, राजीव शर्मा, गुरमीत सिंह, राजीव पंडित सहित भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।