भटवाड़ी में नेपाली महिला के साथ दुराचार

रोहड़ू। भटवाड़ी गांव निवासी नेपाली मूल की महिला ने चिड़गांव पुलिस थाने में दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है।
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह भटवाड़ी गांव में एक बागवान के सेब के बगीचे में काम करती है। 21 दिसंबर की रात वह अपने कमरे में सो रही थी तो इस दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में आया। महिला ने बताया कि उसके साथ कुछ अन्य लोग बाहर खड़े थे। कमरे में आए व्यक्ति ने जबरन उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद सभी लोग वहां से निकल गए। महिला ने पुलिस को बताया कि रात के अंधेरे के कारण वह आरोपी को नहीं पहचान सकी है। महिला ने बताया कि साथ के गांवों के कुछ लोगों पर उसको शक है।
डीएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ जबरन करने वाले आरोपी का पुलिस सुराग तलाश रही है।

Related posts