
धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत चांदनी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ रही है। सड़क या घरों के आसपास खड़े वाहनों से चोर तेल निकाल रहे हैं। इस बारे राजबन पुलिस चौकी को सूचित कर ग्रामीण खुद भी रात को चौकसी बरत रहे है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को भी दिए है।
स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी हुए। इसके बाद गांव के ही विजय पाल, बलराज व राम सिंह के ट्रेक्टरों से रात को तेल (डीजल) चोरी हो गया। इन चोरियों में कुछ आसपास क्षेत्र के लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए ग्रामीणों ने अब रात को चौकसी रखना शुरू कर दिया है। इससे चोरों को दबोच कर पुलिस के हवाले किया जा सकें। देर रात को घूमने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को नाम भी पुलिस को दिए जाएंगे। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि चांदनी क्षेत्र के लोगों से इस तरह की सूचनाएं मिल रही है। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से चोरों को दबोचा जाएगा।