पानी महंगा किया तो आंदोलन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भाजपा मंडल गगरेट ने कांग्रेस सरकार की ओर से पीने का पानी महंगा करने पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मंडलाध्यक्ष ने चेताया है कि अगर कांग्रेस सरकार ने पहली अप्रैल से पेयजल आपूर्ति महंगी की तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। जनता पहले से ही यूपीए सरकार की ओर से बढ़ाई जा रही महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उस पर पानी के रेट बढ़ाना जनता से धोखा है। मंडलाध्यक्ष राममूर्ति ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने के चक्कर में गरीबों को ही मिटाने की तैयारी कर ली है। जनता अब आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर चारों खाने चित्त कर देगी। इस मौके पर में संदेश डोगरा, रघुवंत ठाकुर, प्रदीप शर्मा, प्रोमिला ठाकुर, अजय ठाकुर, मास्टर संसार, डा. श्याम वर्मा और प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Related posts