परिवहन कर्मियों ने जमकर की नारेबाजी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन समन्वयक समिति नाहन की और से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय कर्मशाला के मुख्य द्वार पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती तब तक वर्क टू रूल के तहत 8 घंटों की ड्यूटी का नियम कर्मचारी लागू रखेंगे।
कर्मचारियों ने मांग रखते हुए कहा कि निगम को रोडवेज बनाया जाए। वित्तीय मामलों को सुधारा जाए तथा कर्मचारियों के समायोजन मामले को दुरुस्त किया जाए। इस अवसर पर महासचिव कन्हैया लाल कौशिल, चालक परिचालक संघ के सचिव सुखराम ठाकुर, अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रधान राजेंद्र सैनी, कुंदन सिंह, बलबीर ठाकुर सहित 150 के लगभग कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जारी रखते हुए सरकार तथा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला में परिवहन कर्मचारियों की वर्क टू रूल के तहत आठ घंटो की ड्यूटी के बाद हड़ताल का फार्मूला अब यात्रियों के लिए सिरदर्दी बनता जा रहा है। निगम कर्मचारियों की उक्त हड़ताल के चलते ही बुधवार देर शाम तक जिला के 16 रूट प्रभावित रहे। इनमें अधिकतर क्षेत्रीय रूट शामिल है। तीन रात्रि सेवाओं सहित बड़े रूट भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए नाहन बस अड्डा प्रभारी मोहम्मद मनोवर खान ने बताया कि प्रभावित रूटों में डिलमन-सोलन, सराहां-घाटो, सराहां-कुइना, सराहां-कोट, चन्हालग-सोलन-सराहां, सराहां-मेहंदोबाग, सराहां-मंडी खड़ाना, नाहन-कौंलावालाभूड़, नाहन-रामाधौंण, नाहन-बायला, नाहन-बेचड़ बाग, नाहन-गाड़ा के अलावा बड़े रूटों में नाहन-धर्मशाला, विकासनगर-हास्सीपतन तथा नाहन-रेणुका आदि रूट मुख्य रूप से शामिल है।

Related posts

Leave a Comment