
ऊना। पीरनिगाह में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनिवार को आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरनिगाह में रविवार रात्रि बालिका के साथ दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को उसकी रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसपी राकेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन तेज कर दी है।