झाकड़ी में महिला ने लगाया फंदा

रामपुर बुशहर : उपमंडल के झाकड़ी थाना के अंतर्गत एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सफीना के रूप में हुई है। महिला नाथपा-झाकड़ी पावर स्टेशन के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में बतौर नर्स कार्यरत थी और यहीं परियोजना की ओर से मिले स्टाफ रूम में रहती थी।

महिला का मायका जिला ऊना में है और उसका विवाह बिलासपुर के स्वारघाट में हुआ है। थाना प्रभारी झाकड़ी मंगत राम ने बताया कि महिला का विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि 2 दिन पूर्व ही उक्त महिला का पति उसके साथ ही था। आत्महत्या के कारणों अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी भी परिजनों का इंतजार कर रही है। डीएसपी आरपी जसवाल ने आत्महत्या की पुष्टि की है।

Related posts

Leave a Comment