
शिमला। हिल्स क्वीन के मौसम ने करवट बदल ली है। रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का रात का तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ कर 8.4 डिग्री पहुंच गया है। शहर का न्यूनतम तापमान 5.1 से बढ़ कर 8.4 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं आया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री था जो शनिवार को घटकर 14 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को शहर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।