गिरि नदी के किनारे मिला अज्ञात शव

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरि नदी के किनारे एक नाले में सोमवार देर रात को रेणुका पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
रेणुका पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे मेें लेने के बाद उसकी शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे ददाहू के मुर्दा घर में रखा गया है। रेणुका थाने के एसएचओ भगत राम मेहता ने अज्ञात शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उसकी मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts