इंटरपोल ने किया पाक का अनुरोध ख़ारिज, नहीं होगी गिरफ़्तारी

इंटरपोल ने किया पाक का अनुरोध ख़ारिज, नहीं होगी गिरफ़्तारी

इस्लामाबाद: इंटरपोल ने पाकिस्तान के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है जिसमें उसने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ द्वारा बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच में सहयोग न किए जाने पर उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। इंटरपोल का यह फैसला मुशर्रफ के स्वनिर्वासन से अपनी मुल्क वापसी के कुछ दिनों पहले ही आया है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने की अपनी योजना की अंतिम बाधा भी पार कर ली है क्योंकि अब उनके सामने इंटरपोल द्वारा गिरफ्तार किए जाने का कोई खतरा मौजूद नहीं है।

Related posts