Spot fixing: ‘शिल्पा ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर लगाया था सट्टा’

Spot fixing: ‘शिल्पा ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर लगाया था सट्टा’

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सुलझने की बजाये उलझता जा रहा है और इसमें हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का दावा है कि बालीवुड अभिनेत्री और राजस्थान रायल्स के मालिक राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी भी सट्टेबाजी से जुड़ी हो सकती हैं। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर सट्टा लगाया था। कुंद्रा के दोस्त उमेश गोयनका ने ये बात कबूली है कि शिल्पा भी इस मामले में शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से पूछताछ की थी।

पुलिस के सामने कुंद्रा ने कई राज खोले हैं। कुंद्रा ने दिल्ली पुलिस के सामने सट्टेबाजी की बात कबूली है। इसलिए अब दिल्ली पुलिस को शिल्पा शेट्टी पर भी शक है। कुंद्रा ने साफ कहा है कि वह अपनी ही टीम पर सट्टेबाजी करता था।

Related posts