
हरारे: भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरी जीत से प्रसन्न नजर आ रहे युवा कप्तान विराट कोहली ने इस जीत का श्रेय शतकधारी शिखर धवन को दिया। विराट ने दूसरे वन डे में शुक्रवार को भारत की 58 रन की जीत के बाद कहा ‘एक समय 50 रन पर चार विकेट’ स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही थी लेकिन धवन ने बेहतरीन पारी खेली। मुझे थोडा अफसोस रहा कि दिनेश कार्तिक शतक तक नहीं पहुंच पाए।’
कप्तान ने मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की भी तारीफ करते हुए कहा ‘जय का अच्छा कद है और वह अच्छी लैंथ पर गेंद को हिट करते हैं। उनकी गति में भी विविधता है।’ विराट ने कहा ‘हालांकि हमारे बल्लेबाजों ने कुछ गलतियां की। लेकिन हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारी एक नई टीम है जो खुद को साबित करना चाहती है। आज पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।’
