शिमला हिमाचल प्रदेश के आधा दर्जन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) की छुट्टी हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच में बीते दिनों ये कुलपति अयोग्य घोषित किए गए थे। सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आयोग के समक्ष उन पर लगे आरोपों पर दोबारा विचार करने को आवेदन किया था। आयोग की जांच कमेटी ने सातों कुलपतियों के साथ एक-एक कर चर्चा की। छह कुलपति इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक कुलपति को आयोग ने राहत देते हुए पद पर बने रहने की मंजूरी दे…
Read Moreटशीगंग पोलिंग बूथ में मतदान करवाना किसी जंग से कम नहीं होगा
केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश में शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी में जनवरी में चुनाव करवाना प्रशासन और चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। समुद्रतल से 4650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पहली बार पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले 4443 मीटर की ऊंचाई पर स्पीति का ही हिक्किम दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र था। स्पीति घाटी की लांगचा पंचायत के अंतर्गत टशीगंग को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान केंद्र…
Read Moreएसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात आई सामने, एजेंटों की तलाश तेज
शिमला मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात सामने आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फर्जी डिग्रियों की संख्या लाखों में है। यह भी खुलासा हुआ है कि प्रबंधन व तकनीकी विषयों से जुड़ी डिग्रियों को एक लाख से ढाई लाख रुपये तक में बेचा गया है। जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे हैं, उनमें इन डिग्रियों के बेचे जाने से संबंधित जरूरी जानकारी मिली है।…
Read Moreकैबिनेट की बैठक, ये बड़े फैसले होने के आसार
शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर बुधवार को फैसला होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में इस मामले में जारी विरोध पर चर्चा के आसार हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी 2021 में छुट्टियां देने या न देने के अलावा नए साल से ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को नियमित बुलाने पर भी बुधवार को फैसला हो सकता है। कोरोना वायरस को रोकने के बारे में भी बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। पंचायतों…
Read Moreयूपी गेट पर खाप की बड़ी पंचायत, हजारों किसान लेंगे हिस्सा, खुफिया एजेंसियां सतर्क
साहिबाबाद यूपी गेट पर कृषि कानून के विरोध में पश्चिमी यूपी के खाप पंचायत के किसान भरेंगे हुंकार 80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान बृहस्पतिवार को यूपी गेट पहुंचेंगे खाप पंचायत को देखते हुए यूपी गेट पर बढ़ रही किसानों की भीड़ खुफिया एजेंसी भी पंचायत को लेकर सतर्क, ले रही पल-पल की जानकारी यूपी गेट पर बृहस्पतिवार को करीब दस खाप पंचायतों के किसान जुटेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान यूपी गेट के लिए कूच करेंगे। दोपहर बाद यूपी गेट पर…
Read Moreलांस नायक मंगल सिंह 1971 की जंग में हुए थे लापता, 49 साल बाद मिली सलामती की खबर, पाक की जेल में कैद
जालंधर (पंजाब) पंजाब के जालंधर के दातार नगर की रहने वाली सत्या देवी के जीवन में 49 साल बाद रोशनी की किरण आई है, जब उन्हें राष्ट्रपति भवन व गृह मंत्रालय से पत्र मिला कि उनके पति लांस नायक मंगल सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद हैं। इतना ही नहीं 83 सैनिकों की सूची में मंगल सिंह का नाम है, जो पाक की जेल में हैं। सत्या देवी के पति मंगल सिंह 1971 की जंग में लापता हो गए थे और बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार…
Read Moreकिसान बोले- अनुबंध खेती किसानों और देश हित में नहीं, पढ़ें- अन्नदाताओं के तर्क
पटियाला (पंजाब) पटियाला के किसानों का कहना है कि अनुबंध खेती न किसान और न ही देश के हित में है। देश की ज्यादातर आबादी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। ऐसे में अगर किसान ही बर्बाद हो गया तो फिर देश की अर्थव्यवस्था भी गर्त में चली जाएगी। किसानों ने एक सुर में कहा कि अनुबंध खेती के तहत किसानों को उनकी फसल का कॉरपोरेट घराने मनमर्जी के दाम देंगे। रुपयों की जरूरत पड़ी तो किसान पैसे लेने कहां जाएगा। फिलहाल आढ़ती जरूरत के अनुसार रुपये उपलब्ध करवाते हैं। ‘विकसित देशों…
Read Moreपर्यटन को लगेंगे पंख, अप्रैल में मिलेंगे 36 नए हेलीपैड
जम्मू लद्दाख के दूरदराज इलाकों को बारह महीने कनेक्टिविटी देने के लिए 36 नए हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। यह हेलीपैड स्थानीय लोगों के अलावा सामरिक जरूरतों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे पर्यटन की दृष्टि से खासा महत्व है। उप राज्यपाल आरके माथुर ने हेलीपैड निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख में जनसंख्या कम और भूखंड ज्यादा बड़ा है। लेह और कारगिल के ज्यादातर इलाके दूरदराज हैं। ऐसे इलाकों को कनेक्टिविटी देने के लिए हेलीपैड…
Read Moreलिखित आदेश नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा तेज
शिमला हिमाचल के प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के निर्देश के बावजूद बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल करने के आदेश जारी नहीं किए। मंगलवार को शिक्षा मंत्री के सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने को लेकर दिए बयान पर बुधवार को निदेशालय से लेकर सचिवालय तक बैठकों का दौर जारी रहा। देर शाम तक इस पर कोई लिखित आदेश नहीं हुए। उधर, मनमानी फीस वसूली के विरोध में अभिभावकों ने बुधवार को करीब तीन घंटे उच्च शिक्षा निदेशालय का घेराव किया।…
Read Moreस्कूलों ने पूरी फीस न भरने पर ऑनलाइन ग्रुप से हटा दिए 195 बच्चे
नालागढ़ (सोलन) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र के बद्दी और नालागढ़ के पीर स्थान स्थित दो बड़े निजी स्कूल प्रबंधनों ने पूरी वार्षिक फीस न देने पर 195 बच्चों को ऑनलाइन ग्रुप से डिलीट कर दिया है। इसको लेकर अभिभावकों ने एसडीएम नालागढ़ महेंद्र गुर्जर से शिकायत की है। शिमला जिले में भी कुछ स्कूलों ने ऐसा किया है। शिमला के अलावा नालागढ़, बद्दी, सोलन, कुल्लू, मनाली, मोहल, पालमपुर, नगरोटा में भी प्रदर्शन हुए। अभिभावकों का कहना है कि हर माह नियमित रूप से ट्यूशन फीस जमा…
Read More