आंदोलन में जिंदा जलने का मामला: अब एक और वीडियो आया सामने

आंदोलन में जिंदा जलने का मामला: अब एक और वीडियो आया सामने

बहादुरगढ़ (हरियाणा) आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में गांव कसार के निकट ग्रामीण मुकेश के जिंदा जलने के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की आवाज को मुकेश की आवाज माना जाए तो मौत से पहले मुकेश ने यह भी कहा कि परिवार से परेशान होकर उसने खुद ही आग लगाई है। इस वीडियो में दो लोग बात कर रहे हैं। एक आवाज गुरुवार को वायरल हुए उन वीडियो की आवाज से मिलती-जुलती है जिनमें मुकेश सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप…

Read More

कैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन 

कैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन 

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें छठे वेतन आयोग की अधिकांश सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई। ये सिफारिशें 1 जुलाई, 2021 से लागू कर दी जाएंगी। छठा वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से सूबे के 5.4 लाख सरकारी कर्मचारियों और सेवामुक्त कर्मचारियों को लाभ होगा।  इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 6950 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18000 रुपये प्रति माह करने को भी मंजूरी दी गई है। वेतन और पेंशन पिछले…

Read More

सरकार की मेहरबानी: तीन मिनट में दो विधायकों के बेटे बने अफसर, ये बनाया नौकरी देने का आधार 

सरकार की मेहरबानी: तीन मिनट में दो विधायकों के बेटे बने अफसर, ये बनाया नौकरी देने का आधार 

चंडीगढ़ पंजाब मंत्रिमंडल ने दो विधायकों के बेटों को अफसर बनाने के प्रस्ताव को तीन मिनट में मंजूरी दे दी। सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भतीजे और विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रेड-2) और विधायक राकेश पांडे के बेटे भीष्म पांडे को राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया। इस प्रस्ताव को विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बावजूद मंत्रिमंडल ने सिर्फ तीन मिनट में पारित कर दिया।  मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को पारित करने के लिए अनुकंपा आधार पर नौकरी देने…

Read More

गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में नीलू अकेला दोषी नहीं, माता-पिता ने सीबीआई जांच पर लगाए सवालिया निशान

गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में नीलू अकेला दोषी नहीं, माता-पिता ने सीबीआई जांच पर लगाए सवालिया निशान

शिमला  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी चिरानी अनिल कुमार उर्फ नीलू को  जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर चक्कर में विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, गुड़िया के माता-पिता कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने सीबीआई जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यह अकेले चिरानी नीलू का काम नहीं हो सकता है। असली गुनहगार आज भी आजाद घूम रहे हैं। इस कृत्य के लिए तो फांसी की सजा भी कम है। गुड़िया के माता-पिता ने…

Read More

हिमाचल दिल्ली और पंजाब को बेचेगा 334 मिलियन यूनिट बिजली

हिमाचल दिल्ली और पंजाब को बेचेगा 334 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश 334 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा। जुलाई से सितंबर तक बिजली बेचने के लिए ऊर्जा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली खरीद के लिए राज्यों को बोली लगानी होगी। 25 जून को टेंडर खोले जाएंगे। जुलाई में 112 मिलियन यूनिट, अगस्त में 100 और सितंबर में 122 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। ऊर्जा निदेशालय की ओर से बिजली बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।  उधर, अभी हिमाचल की ओर से दिल्ली और पंजाब को 535…

Read More

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम तैयार करने के फार्मूले में बदलाव करेगा हिमाचल

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम तैयार करने के फार्मूले में बदलाव करेगा हिमाचल

शिमला 12वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए को हिमाचल प्रदेश सरकार सीबीएसई के फार्मूले में बदलाव करेगी। 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही परिणाम तैयार नहीं किया जाएगा। अप्रैल में हुई 12वीं कक्षा की एक विषय की परीक्षा के अंक भी इसमें शामिल किए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट-सेकेंड टर्म के नंबर भी जोड़ने की तैयारी है। सरकार ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से अंक निर्धारण को लेकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने को छात्रहित में शिक्षा…

Read More

संसदीय समिति के सामने पेश हुए सरकार बनाम ट्विटर

संसदीय समिति के सामने पेश हुए सरकार बनाम ट्विटर,

नई दिल्ली ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। संसदीय समिति ने आज शाम चार बजे ट्विटर के अधिकारियों को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसी क्रम में संसदीय समिति के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि पेश हुए और सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर बयान दर्ज कराया। कंपनी ने अपने बयान में क्या कुछ कहा है इस बारे में अभी और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने आईटी नियमों…

Read More

वाहनों पर पाबंदी : पहले दिन नरमी, कल से चालान

वाहनों पर पाबंदी : पहले दिन नरमी, कल से चालान

नई दिल्ली  चांदनी चौक के री-डेवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत लागू किए गए नए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के पहले दिन बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझाने में लगी रही। यातायात पुलिस यहां उल्लंघन करने वाले लोगों को शुक्रवार को भी समझाएगी। इसके बाद यातायात पुलिस दोषी वाहन वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान आरंभ करेगी। प्लान के तहत इस रोड पर मोटरचालित वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। चांदनी चौक रोड पर नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू होने के बावजूद…

Read More

सौगात: अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित, 45 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

सौगात: अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित, 45 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार एनसीआर सहित पूरे प्रदेश में अवैध रूप से बसी 1200 कॉलोनियों को नियमित करेगी। कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से बिजली, पानी, सीवर इत्यादि विकास शुल्क लिया जाएगा। इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार के पास पहले ही आवेदन आए हुए हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की। इसके अलावा खोरी के लोगों के पुनर्वास की योजना बनाई जा रही है। डीसी को बेघर हुए हरियाणा के लोगों के पुनर्वास के आदेश दिए गए हैं। अनेक लोग…

Read More

खेल मंत्री का विरोध, किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़े

खेल मंत्री का विरोध, किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़े

यमुनानगर (हरियाणा) कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। यमुनानगर में शुक्रवार को खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संदीप सिंह को कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में शामिल होने के लिए आना था। खेल मंत्री के आने की सूचना पर किसानों ने गुरुवार रात से ही विरोध की रणनीति तैयार कर ली थी। सुबह करीब 10:30 बजे संदीप सिंह कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने यमुना नगर पहुंचे। इससे पहले लघु सचिवालय में…

Read More