प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया। कर्मचारियों के खातों में सोमवार को वेतन और पेंशन आ गई। इसके अलावा कर्मचारियों व पेंशनरों के खातों में महंगाई भत्ते की किस्त भी आ गई। 75 साल से अधिक आयु वाले पेंशनरों के खातों में नए वेतनमान के लागू होने के बाद का शेष बचा एरियर भी पहुंच गया। इन कर्मचारियों की संख्या करीब 30 हजार है। यह 22.50 प्रतिशत शेष था। मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में…
Read Moreसैनी सरकार में नए मुख्य सचिव की तैनाती होते ही होगा बड़ा प्रशासनिक फेर बदल
नए मुख्य सचिव के आते ही हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल होगा। संभावना है कि प्रदेश के आधे जिलों के डीसी और एसपी बदले जाएंगे। तबादलों से संबंधित सूची सीएमओ में तैयार की जा रही है। 31 अक्तूबर को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं और नए मुख्य सचिव विवेक जोशी 1 नवंबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। उधर, सीएम के प्रधान सचिव रहे वी उमाशंकर सोमवार को केंद्र सरकार में ज्वाइन करेंगे। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (पीएस) का पद पाने को लेकर…
Read Moreएकता हत्या कांड में आरोपी ने किया नया खुलासा, यह रही मर्डर की वजह
कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या कर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। कहा कि उसने हत्या एकता से पीछा छुड़ाने के लिए की थी। चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह…
Read Moreपुलिस ने पुलिस को छेड़ा, मुक़दमा दर्ज, जनता में पुलिस के प्रति बढ़ रही है नफरत
कानून के रखवाले अपने पैरो तले रौंद रहे है कानून । आम जनता पर झाड़ते है रौब । इनके इस दोहरे चरित्र से जनता में पुलिस के प्रति नफरत के बीज पैदा हो रहे है । पूर्व में भी कुछ पुलिस कर्मियों के कई संगीन मामले रिपोर्ट हुए है जिससे जनता में लगातार पुलिस की छवि खराव होते जा रही है । अब एक और नया मामला प्रकाश में आ गया । हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का…
Read Moreहिमाचली युवाओ में तेज़ी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, जानिए क्या है विशेषज्ञ की राय ?
हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मंडी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के दो दिवसीय राज्य चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई खुलासे किए। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर चिकित्सकों को संबोधित करते हुए अटल मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी के उपकुलपति प्रो. सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत सभी देशों से अधिक डाॅक्टर हर साल तैयार…
Read Moreप्रदेश में उपभोगताओ के 1350 राशन कार्ड ब्लॉक, जानिए क्या है वजह ?
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार तीन माह तक सस्ता राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं। अब तक प्रदेश के 1,350 कार्ड बंद किए जा चुके हैं। विभाग का मानना है कि इन उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की जरूरत नहीं होगी, इसीलिए यह डिपो से रास्ता राशन नहीं ले रहे होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को तीन महीने से राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड ब्लॉक कर मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए…
Read Moreएचआरटीसी दिवाली पर भी दिल्ली, चंडीगढ़ हरिद्वार और शिमला के लिए जारी रहेगी रात्रि बस सेवा
दिवाली के मौके पर 31 अक्तूबर को भी एचआरटीसी की रात्रि बस सेवा संचालित होगी। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के मंडलीय प्रबंधकों से कम से कम एक-एक रात्रि बस चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में सफर करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। निगम प्रबंधन की ओर से मंडलीय प्रबंधकों को जारी निर्देशों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी सूरत में बसें खाली न चलें। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया…
Read Moreतकनिकी आधार पर कृषि को सीखकर करे अच्छी कमाई, ये कोर्स करने से बेहतर होगा भविष्य
Agriculture Course: वर्तमान समय में कृषि स्नातकों के लिए पारंपरिक कृषि योग्यताएं ही पर्याप्त नहीं हैं। तकनीकी से कृषि का क्षेत्र भी अछूता नहीं है। इसलिए बेहतर उत्पादकता और करिअर की बेहतर संभावनाओं के लिए कृषि पेशेवरों को उभरती हुई आधुनिक कृषि तकनीकों को जानने की जरूरत आन पड़ी है। प्रेसिजन एग्रीकल्चर कृषि की आधुनिक तकनीक है, जिसमें सैटेलाइट इमेज, ग्रिड सैंपलिंग, परिवर्तनीय-दर प्रौद्योगिकी (वीआरटी), सेंसर, ड्रोन, एआई और ब्लॉकचेन सहित कई उन्नत तकनीकों का कृषि में उपयोग करना सिखाया जाता है। यह पारंपरिक कृषि ज्ञान को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर…
Read Moreजम्मू कश्मीर चुनाव में पार्टी की करारी हार से हताश मेहबूबा मुफ़्ती ने सभी इकाइयों को किया भंग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बड़ा फैसला लिया है। महबूबा मुफ्ती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारी, विभिन्न विंग और निकायों का गठन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिली थी और वहीं भाजपा 29 सीटों…
Read Moreट्रुडो पर कैप्टन ने साधा निशाना कहा वोट के लिए खराब किए दोनों देशो के रिश्ते
भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जिम्मेदार ठहराया है। कैप्टन ने ट्रूडो पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दोनों देशों (भारत-कनाडा) के संबंधों को खराब किया है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि ट्रूडो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका मकसद चुनाव में सिख समुदाय के वोट हासिल करना है। वोटों के लिए ट्रूडो ऐसा कर रहे हैं।…
Read More