शिमला हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोजाना खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को…
Read Moreएक आईएएस अफसर झूमते हुए पहुंचे मंत्रिमंडल की बैठक में, मंत्री और अन्य अधिकारी देखकर दंग
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है। सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद…
Read Moreसीआरपीएफ के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, चार की मौत, तीन घायल
रांची छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में सीआरपीएफ 50 बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई, वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Moreहमले की आशंका : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की तलाश तेज, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे 12 विदेशी गिरफ्तार
नई दिल्ली राजधानी में आतंकी हमले की आशंकाओं के बीच पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से और अवधि समाप्त होने के बावजूद रुके विदेशियों का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कई हजार विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। काफी विदेशी ऐसे हैं जिनके रुकने की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन वे यहीं रुके हैं। पाकिस्तानी नागरिक मो. अशरफ के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि विदेशी नागरिकों…
Read Moreपाकिस्तान की एमबीबीएस सीटें बेचने में कसा शिकंजा, कश्मीर निवासी हुर्रियत नेता समेत नौ पर चलेगा मुकदमा
जम्मू कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों को बेचने के मामले में शामिल हुर्रियत नेताओं व अन्य रसूखदारों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हुर्रियत नेता व साल्वेशन फ्रंट के प्रमुख मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट, दक्षिण कश्मीर के एक वकील समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी गृह विभाग से मांगी है। सीटें बेचकर मिलने वाले पैसे का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया जा रहा था। पिछले साल जुलाई में सीआईके ने दर्ज किया था केस पुलिस की सीआईडी…
Read Moreतीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी पति की हत्या, कंकाल बरामद, डेढ़ माह बाद ऐसे हुआ खुलासा
सोनीपत (हरियाणा) हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बारोटा में किराये पर रहने वाली महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। परिजनों ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस को दी तो खुलासा हो सका। बिहार पुलिस रविवार को आरोपी महिला व उसके प्रेमी को लेकर सोनीपत पहुंची। जीआरपी ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से कंकाल बन चुके शव को बरामद कर लिया गया है। जीआरपी ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…
Read Moreदिल्ली कूच करेंगे किसान, पीएम आवास घेरेंगे या संसद, 9 को होगा फैसला
रोहतक(हरियाणा) किसान संगठनों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। रविवार को हरियाणा के रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा पर हुई संगठनों की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि 26 नवंबर को सभी किसान दिल्ली में दाखिल होंगे। इस दौरान पीएम आवास या संसद का घेराव किया जाएगा। इस पर अंतिम फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की 9 नवंबर को होने वाली बैठक में होगा। टोल हटाओ संघर्ष समिति के संरक्षक वीरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी, कई संगठनों…
Read Moreराम रहीम से जेल में आज पूछताछ करेगी पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
रोहतक(हरियाणा) साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी के चार सदस्यों ने आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में 8 नवंबर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की सभी तैयारियां मुक्कमल कर ली है। एसआईटी ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से मिली हिदायत के आधार पर रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट को पहले से ही सूचित किया हुआ है और एसआईटी ने डेरा प्रमुख से पूछताछ के लिए प्रश्नावली भी तैयार की हुई है। इसकी…
Read Moreशपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43
शिमला हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो जाएंगे। कांग्रेस के तीन नए विधायक सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। यह शपथ इन्हें विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 विधायक चुने गए थे। अब इस विधायक दल में एक और का इजाफा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों से पाया 32 करोड़ का टेंडर किया रद्द
हमीरपुर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के टौणीदेवी डिवीजन के तहत एक ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर 32.58 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल करने का प्रयास किया। इस जालसाजी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब विभाग ने टेंडर अवार्ड करने के बाद अपने स्तर पर ठेकेदार के दस्तावेजों की जांच की। जांच में वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते विभाग ने टेंडर रद्द कर दिया। लोनिवि ने अब फिर टेंडर आमंत्रित किए हैं। बता दें कि टौणीदेवी लोनिवि के मंडल कार्यालय के अंतर्गत 23 किलोमीटर लंबे सुजानपुर-हमीरपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर सड़क…
Read More