चंडीगढ़ जेल में सजा काट रहे कातिल की पत्नी द्वारा वंश वृद्धि के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने की अनुमति के लिए दाखिल की गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 2018 से उसका पति गुरुग्राम की भोंडसी जेल में है और याचिकाकर्ता की कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसे व उसके पति को वंश वृद्धि केलिए…
Read Moreखेल जगत ने बड़ी शख्सियत को खो दिया, अलविदा गोल्डन ओलंपियन
ऊना/ शिमला कभी भारतीय हॉकी के सबसे मशहूर खिलाड़ी चरणजीत सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। चरणजीत सिंह के निधन से खेल जगत ने बड़ी शख्सियत को खो दिया है। हॉकी चरणजीत के दिल में बसती थी। हॉकी के लिए इसी प्यार का नतीजा रहा कि चरणजीत सिंह ने एक-एक बाद देश के लिए तीन मेडल जीते। युवाओं के लिए यह खिलाड़ी आज भी प्रेरणा है। बेशक, ये दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन इस खेल के लिए उन्होंने जो किया है, वो सुनहरा इतिहास हमेशा जीवित रहेगा। जिंदगी के अंतिम…
Read Moreसूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने न्यूज वेबसाइटों को सूचीबद्ध और विज्ञापन दरें निर्धारित करने पर सुझाव किए आमंत्रित
शिमला : अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने आज यहां बताया कि न्यूज बेवसाइटों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश में सूचीबद्ध करने तथा इन पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए दरें निर्धारित करने हेतु नीति-निर्देशों को वित्त विभाग ने सैद्धांतिक रूप से अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए एचपीएफआर, 2009 के प्रावधानों के पालन के साथ-साथ अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव से संबंधित मामलों पर वित्त विभाग से परामर्श करना होगा। वित्त विभाग ने किसी तरह की कार्यवाही करने से पूर्व बोर्डों, निगमों,…
Read Moreअवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी विभाग की छापेमारी जारी-6126 पेटियां बरामद
शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 26 जनवरी, 2022 को अलग-अलग टीमें बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई है। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, यूनुस, ने बताया कि गलू प्लांट में मिली सूचना की कड़ियों को और आगे बढ़ाते हुये यू.एस. राणा संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबाकरी के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पालमपुर के आसपास के क्षेत्र की नौ खुदरा दुकानों से 2683 पेटी प्योर संतरा शराब पकड़ी गई जिसका कि लाईसेंसधारी कोई भी…
Read Moreजय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का किया आग्रह
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेल लाईन के विस्तार पर की चर्चा
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक की। बैठक में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन के कार्य को गति देने के लिए हर प्रयास कर रही ताकि इसे शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस रेलवे लाईन के कार्य में तेजी…
Read Moreटोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रचने वाले चरणजीत सिंह का निधन
ऊना ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। ऊना में अपने घर पर उन्होंने सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी
शिमला मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विद्यानन्द सरैक और ललिता वकील को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की यह दोनों विभूतियां चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित हुई हैं और इन दोनों का ही अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा से संबंध रखने वाली ललिता वकील गत 50 वर्षों…
Read Moreपंचायत राज मंत्री सीएम को लिखेंगे चिट्ठी, फिर उठी पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग
शिमला हिमाचल प्रदेश की ख्यात पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग फिर उठी है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वे पहले भी यह मांग कर चुके हैं और अब इस बारे में सीएम जयराम को चिट्ठी लिखने वाले हैं। डलहौजी का नाम बदलकर नेताजी सुभाष के नाम पर सुभाष नगर करने की मांग नई नहीं, बरसों पुरानी है। कंवर का कहना है कि नेताजी सुभाष बोस अंग्रेज डलहौजी से अधिक प्रसिद्ध हैं और यदि इस नगरी का नाम उनके नाम पर होता है तो…
Read Moreसर्वश्रेष्ठ भारत की दिखी झलक, जम्मू और श्रीनगर में शान से फहराया तिरंगा, जोश और जज्बे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम
जम्मू देश के अन्य हिस्सों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। जवानों की परेड से जोश और जज्बे की झलक दिखी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा। जम्मू में गणतंत्र दिवस कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों के तहत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में चल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा। एमए स्टेडियम में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्यअतिथि उपराज्यपाल…
Read More