कांग्रेस नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे आनंद, अध्यक्ष से हॉलीलाज में की भेंट

कांग्रेस नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे आनंद, अध्यक्ष से हॉलीलाज में की भेंट

शिमला पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की टोह लेने शिमला पहुंचे। दिनभर आनंद से मिलने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू आनंद से मिलने नहीं पहुंचे। सुक्खू गुरुवार को आ सकते हैं। आनंद शर्मा प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने खुद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन और हॉलीलाज गए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जूनियर बताकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस में अटूट आस्था का एलान किया।…

Read More

आम आदमी पार्टी आज जनता को देगी दूसरी गारंटी, भगवंत मान और सिसोदिया रहेंगे मौजूद

आम आदमी पार्टी आज जनता को देगी दूसरी गारंटी, भगवंत मान और सिसोदिया रहेंगे मौजूद

ऊना आम आदमी पार्टी आज हिमाचल की जनता के लिए दूसरी गारंटी की घोषणा करेगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ऊना में दूसरी गारंटी देंगे। पार्टी प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि पहली गारंटी के बाद देश में एक दबाव की राजनीति शुरू हुई, उसी को चुनौती मानते हुए जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में मनीष सिसोदिया आ रहे हैं। पंकज पंडित ने कहा कि प्रदेश की जनता को दूसरी गारंटी देते हुए नए युग की शुरूआत होगी। आम आदमी…

Read More

होमगार्ड कर्मी ने की आत्महत्या, मां को थमाया सुसाइड नोट

होमगार्ड कर्मी ने की आत्महत्या, मां को थमाया सुसाइड नोट

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में एक होमगार्ड कर्मी ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमाया और फिर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान ओम प्रकाश (37) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा, शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है। ओमप्रकाश वर्तमान में सोलन तैनात था। शहर से सटे जुन्गा क्षेत्र में होमगार्ड जवान घर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला है। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी…

Read More

अक्तूबर में मिलेगी लोगों को येलो लाइन पार्किंग, एमसी ने चौथी बार आमंत्रित किए टेंडर

अक्तूबर में मिलेगी लोगों को येलो लाइन पार्किंग, एमसी ने चौथी बार आमंत्रित किए टेंडर

शिमला शिमला शहरवासियों को येलो लाइन में पार्किंग की सुविधा के लिए अब अक्तूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। नगर निगम ने नई शर्तों के साथ चौथी बार येलो लाइन पार्किंग के टेंडर तो कॉल कर दिए हैं लेकिन अक्तूबर से पहले जनता को इसकी सुविधा मिलना मुश्किल है। शहरवासियों को 1927 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलनी है। निगम प्रशासन ने बुधवार को येलो लाइन पार्किंग के टेंडर कॉल कर दिए हैं। 14 सितंबर को यह टेंडर खुलेंगे। इस बार टेंडर की शर्तों में बदलाव किया…

Read More

महत्वपूर्ण मुद्दा : देश की भलाई के लिए हम सुनवाई कर रहे : सीजेआई

महत्वपूर्ण मुद्दा : देश की भलाई के लिए हम सुनवाई कर रहे : सीजेआई

नई दिल्ली चुनावों के दौरान मुफ्त में उपहार व सुविधाओं के वादों (Freebies) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई जारी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि मुफ्त उपहार महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर बहस की जरूरत है। सीजेआई एनवी रमण ने कहा कि मान लीजिए कि केंद्र एक कानून बनाता है कि राज्य मुफ्त में चीजें नहीं दे सकते, तो क्या हम कह सकते हैं कि ऐसा कानून न्यायिक जांच के अधीन नहीं आएगा? दरअसल, देश की भलाई के लिए सुप्रीम कोर्ट…

Read More

विजिलेंस आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश करेगी

विजिलेंस आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश करेगी

चंडीगढ़ खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। देर रात आशु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें ब्यूरो में दवाई मंगवा कर दी। पूर्व मंत्री को सोमवार शाम लुधियाना के सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों…

Read More

फैक्टरी संचालक से वसूली के लिए दोस्त ने ही भेजी थी फर्जी CIA टीम, पुलिस ने किया काबू

फैक्टरी संचालक से वसूली के लिए दोस्त ने ही भेजी थी फर्जी CIA टीम, पुलिस ने किया काबू

फतेहाबाद (हरियाणा) हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में फर्जी सीआईए पुलिस बनकर इंटरलॉक फैक्टरी संचालक प्रदीप से दो लाख 40 हजार रुपये की वसूली करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हिसार के गांव दहमा निवासी जितेंद्र उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस नेे अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जितेंद्र उर्फ लंबू इंटरलॉक फैक्टरी संचालक प्रदीप का दोस्त है। उसने ही साजिश रचकर…

Read More

सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार का निधन, भाजपा के टिकट पर लड़ चुकी थीं चुनाव

सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार का निधन, भाजपा के टिकट पर लड़ चुकी थीं चुनाव

चंडीगढ़ सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई थी। भाजपा नेता, बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-पिथौरागढ़ लगातार तीसरे दिन भी बाधित, एंबुलेंस भी फंसी, यात्री परेशान

टनकपुर/चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहा। रविवार सुबह आठवें मील और स्वांला में मलबा आने से एनएच साढ़े पांच घंटे बंद रहा। पोकलैंड का पाइप फटने और वुडकटर के खराब होने से सड़क खोलने में एक घंटे का समय अधिक लगा। वहीं सड़क बंद होने से चार दर्जन से अधिक वाहन फंस गए। इस कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीज को हल्द्वानी छोड़ कर लौट रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। टनकपुर से वाहनों को सड़क खुलने के बाद ही…

Read More

लोक सेवा आयोग को हाईकोर्ट में मिली चुनौती

लोक सेवा आयोग को हाईकोर्ट में मिली चुनौती

शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सरकार और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने आदेशों में स्पष्ट किया कि आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की नियुक्ति अदालत के आगामी आदेशों के बिना नहीं होगी। आयोग में कार्यरत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर शालिनी वर्मा ने आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट के…

Read More