एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए ऐसे समर्पण भाव को रखने वाले राष्ट्रकवि कुवेंपु की धरती को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास से जुड़े हज़ारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। अभी-अभी शिमोगा में हूं और यहां से मुझे बेलगावी जाना है। आज शिमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है। लंबे समय तक जिसकी डिमांड थी, वो आज पूरी हुई है। शिमोगा एय़रपोर्ट बहुत ही भव्य बना है, बहुत ही सुंदर है। इस एयरपोर्ट में भी कर्नाटक के ट्रेडिशनल…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से वन मामलों संबंधी स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ हिमाचल प्रदेश की विभिन्न वन परियोजनाओं एवं लंबित स्वीकृतियों के विषय में विस्तृत चर्चा की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण, राज्य को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में आवश्यक ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण तथा विद्यालयों के भवन निर्माण सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreकांग्रेस महाधिवेशन में ईवी पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए चर्चित रहे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही इलेक्ट्रिक वाहन नीति की अन्य राज्यों में भी सराहना की जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की खूब चर्चा रही। महाधिवेशन में भाग लेने के उपरांत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि महाधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख-आश्रय…
Read Moreहिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा देगी कांग्रेस, महाधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पास
देहरादून पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल ने नार्थ ईस्ट के साथ ही उत्तराखंड सहित सभी हिमालयी राज्यों को इस श्रेणी में रखे जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। इस कमेटी में उत्तराखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम…
Read Moreअशासकीय स्कूलों के हजारों छात्रों से ले ली परीक्षा की फीस, अब रद्द करने के आदेश
देहरादून प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में आज से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आरटीई के तहत सरकारी अशासकीय स्कूलों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती लेकिन वार्षिक गृह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र के नाम पर विभाग की ओर से अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग फीस तय की गई है। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) को ताक पर रखकर कक्षा 6 से 8वीं तक के हजारों छात्र-छात्राओं से वार्षिक परीक्षाओं की फीस ले ली…
Read Moreमानव भारती विवि के फर्जी डिग्री मामले में फाइनल चार्जशीट तैयार
शिमला पुलिस जांच में 46 हजार के करीब फर्जी डिग्रियां आवंटित करने का आरोप है। संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे। मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने फाइनल चार्जशीट तैयार की है। इसमें भारती विश्वविद्यालय का मालिक राजकुमार राणा सहित पत्नी, रजिस्ट्रार, अकाउंटेंट, सात एजेंट और ट्रस्ट के सदस्यों सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले भी एसआईटी ने फाइनल चार्जशीट तैयार कर अभियोजन अधिकारी को मंजूरी के लिए भेजी थी, लेकिन इसमें कुछेक आपत्तियां…
Read Moreमंडियों में किसान कर पाएंगे फसलों की ऑनलाइन बिक्री
शिमला हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि 12 और मंडियां ई नाम पोर्टल से जोड़ी जा रही हैं और अब ऐसी मंडियों की संख्या 38 हो जाएगी। हिमाचल की एक दर्जन और मंडियों में किसान ऑनलाइन फसलों की बिक्री कर पाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की 19 फल और सब्जी मंडियों को पहले ही ई-नाम मंडियों में बदला जा चुका है। अब राज्य के कुल्लू, शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, कांगड़ा और ऊना की ये मंडियां ई-नाम पोर्टल से जुडेंगीं। वर्तमान में प्रदेश की…
Read Moreपाकिस्तान ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा, BSF जवानों ने मार गिराया
गुरदासपुर (पंजाब) बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर के अधीन चौकी कस्सोवाल पर बीएसएफ के 113 बटालियन के जवानों ने शनिवार और रविवार मध्यरात्रि करीब 2:12 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को देखा। पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। मुस्तैद जवानों ने पाकिस्तान की हथियार और हेरोइन भेजने की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर के अधीन चौकी कस्सोवाल पर बीएसएफ के 113 बटालियन…
Read Moreवोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस…
Read Moreकृषि मंत्री ने केरल में वैगा-2023 कार्यक्रम को संबोधित किया
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने केरल राज्य के तिरूवंतपुरम में ‘कृषि में आय अर्जन के लिए मूल्यवर्धन’ (वैगा-2023) विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धन विभिन्न गतिविधियों की एक श्रृंखला है जो एक उत्पाद को खेत से उपभोक्ता तक लाने में शामिल होती है। इसमें उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक मूल्य श्रृंखला विकसित करके, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि किसानों को उनके उत्पादों के उचित दाम मिलें और उपभोक्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले, स्थानीय रूप…
Read More