मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों के विकास और विस्तार से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल रहा है। एक माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत राजमार्गों के निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण मुआवजे के रूप में लोगों को रिकॉर्ड 1,226 करोड़ की धनराशि दी गई है। उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से इस अवधि के दौरान 593 करोड़, उपायुक्त हमीरपुर ने 182 करोड़, उपायुक्त सोलन ने 32 करोड़, उपायुक्त मंडी ने 242 करोड़, उपायुक्त शिमला ने 170 करोड़ और उपायुक्त चंबा ने…
Read Moreछात्र ने नर्स का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सोलन में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्टाफ नर्स ने मेडिसन के एक छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के फोन को जब्त कर लिया गया है। फोन को जांच के लिए शिमला स्थित जुन्गा लैब में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में नर्स ने बताया है कि जब वह शनिवार शाम ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचीं तो उसे मेडिसन का एक छात्र मिला।…
Read Moreराज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह काजा में होगा : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पिति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज…
Read Moreजनता को खटारा बसों से मिलेगा छुटकारा, शिमला पहुंची बीएस – 6 बसे
एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसें शिमला पहुंच गई हैं। परिवहन विभाग से पासिंग के बाद इन बसों का शहर के लोकल रूटों पर संचालन शुरू होगा। नई बसें आने के बाद अब शहर के लोगों को खटारा बसों में सफर से छुटकारा मिल जाएगा। टाटा कंपनी की यह नई बसें गोवा में तैयार करवाई गई हैं। शिमला शहर को 28 सीटर क्षमता वाली 4 बसें मिली हैं। गोवा से मालगाड़ी के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई थीं। बसें पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन)…
Read Moreमल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार कहा आपने लोगों की जेब काटने के लिए सुपारी ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ आवश्यक दवाओं की कीमतों में कथित वृद्धि को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आम जनता की जेब काटने के लिए ‘सुपारी’ ली है। उनका हमला मीडिया की उन खबरों पर आया जिसमें कहा गया था कि एक अप्रैल से 384 आवश्यक दवाओं और 1,000 से अधिक फॉर्मूलेशन में 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस पार्टी के मुखिया खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी आपने लोगों की जेब…
Read Moreमुख्यमंत्री ने एचपीपीटीसीएल को निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) की ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। शनिवार देर सायं यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेशन अपनी टेंडर प्रक्रिया की अवधि को कम कर निर्माण कार्य में तेजी लाये ताकि राज्य को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व में बढ़ौतरी के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया जाएगा, जो एक…
Read Moreनिलंबित वरिष्ठ सहायक को कल कोर्ट में पेश करेगी एसआईटी
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को एसआईटी सोमवार फिर हमीरपुर कोर्ट में पेश करेगी। उसे पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने इस मामले में बीते माह उमा आजाद, निखिल आजाद, नितिन आजाद और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआईटी ने इस मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हमीरपुर स्थित घनाल गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से वह 4 अप्रैल…
Read Moreबाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे चार लोगों को अमृतपाल सिंह प्रकरण को लेकर हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह प्रकरण को लेकर रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चार लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा। हिमाचल में काफी समय पहले से पुलिस अलर्ट है। विशेषकर पंजाब से आने वाले लोगों की बैरियर पर ही चेकिंग की जा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले चल रहे हैं। ऐसे में यहां अधिकतर पंजाबी श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार शाम को बड़सर पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दियोटसिद्ध…
Read Moreपंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव की तिथियां घोषित
राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के 220 विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पदों का उपचुनाव लड़ने को 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 2 मई को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची की ओर से जारी अधिसूचना…
Read Moreअन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से उपजी स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश की अद्यतन स्थिति के संबंध में राजस्व विभाग के एक प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। विगत मार्च माह में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। विगत 24…
Read More