वस्तु एवं सेवा कर चोरी के मामलों के निरीक्षण के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान गत दिवस हमीरपुर में लगभग 1.10 करोड़ रुपए के करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण पकड़े गए। यह जानकारी आज यहां आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी युनुस ने एक प्रेस वक्तव्य में दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शिमला में एक संदिग्ध तम्बाकू डीलर का भी जीएसटी कर चोरी के मामले में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस डीलर द्वारा सिगरेट के कुछेक…
Read Moreहमीरपुर में ही बनेगा नया चयन आयोग, नए कर्मचारी होंगे तैनात
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भोजनावकाश के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में कहा कि पेपर लीक मामले सामने आने के बाद भंग किया गया। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग तीन माह के भीतर हमीरपुर में ही नया स्थापित होगा और इसका नाम भी बदला जाएगा। इसके लिए सरकार ने दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह कमेटी तीन माह में रिपोर्ट देगी कि चयन आयोग में कैसे नए कर्मचारी नियुक्त होंगे। कर्मचारी चयन आयोग को लेकर सीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में पेपर…
Read Moreप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के केस, मुख्यमंत्री ने चिंता ज़ाहिर करते हुए भीड़ वाले स्थल पर करे मास्क के इस्तेमाल की सलह दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री गत सायं यहां इंडियन एसोसिएशन ऑफ पार्लियामेंटेरियन ऑन पॉपुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा आयोजित ‘भारत में महामारी के दौरान और उसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश के विधायकों की मजबूत भूमिका’ विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता…
Read Moreकिडनी खरीद – फरोख्त का हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा, पुलिस जुटी जाँच में
पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी कस्बे में स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस रैकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह चला रहा था। वह जरूरतमंद व्यक्ति को 16 से 25 लाख रुपये में किडनी बेचता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल लोग पैसे का लालच देकर गरीब आदमी से किडनी खरीदते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मरीज का रिश्तेदार बताकर ट्रांसप्लांट किया जाता था। जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ…
Read Moreभारत के वीर सपूत शहीद असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा देहरादून
भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचेगा। वे देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले थे। हालांकि, उनकी शहादत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोमवार को शहादत का समाचार मिलने के बाद उनके गांव राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में…
Read Moreप्रदेश में गरमाया भूतपूर्व सैनिको का मामला, कहा सैनिको से अन्याय तुरंत प्रभाव से बंद हो
हमीरपुर। जिला कांग्रेस सदस्य एवं हमीरपुर से पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक सोमवार को एडीसी जितेंद्र सांजटा से मिले। इस दौरान उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे और सीएसडी में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं की विसंगतियों के बारे में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हमीरपुर कैप्टन रंजीत ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन में बहुत सारी वेतन विसंगतियां हैं, जिनको आज तक ठीक नहीं किया गया। अफसरों को मिलने वाले वेतनमान को 2.81…
Read Moreआबकारी विभाग की सतर्कता से पकड़ी गई प्रदेश में करोडो का कारोबार करने वाली चार जाली कंपनियां
हिमाचल प्रदेश में 167 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन कर रहीं चार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई हैं। कर एवं आबकारी विभाग की आर्थिक सतर्कता इकाई ने जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान इनकी पहचान की है। इन कंपनियों ने प्रदेश में 56 करोड़ का कारोबार दिखाया था। 9.43 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट भी दिया। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने बताया कि विभाग ने फर्जी कंपनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। विभाग ने इस मामले को केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष उठाया है। यह कंपनियां केंद्रीय अधिकार…
Read Moreसुक्खू सरकार ने नई औद्योगिक इकाई विकसित करने के लिए किया इन क्षेत्रो का चयन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेड़ा नानोवाल और भांगला में दो नए औद्योगिक क्षेत्र चयन किए हैं। इन क्षेत्रों में जमीन को विभाग के नाम करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नालागढ़ में चार औद्योगिक क्षेत्र पहले विकसित हो चुके हैं और दो अब नए खुलने से यहां पर औद्योगिकरण को नई गति मिलेगी और बाहर से आने वाले निवेशक भी आकर्षित होंगे। अभी तक नालागढ़ के मझौली में डिवाइस पार्क, लखनपुर में डिफेंस, किरपालपुर के मंडयारपुर और नालागढ़ के पलासड़ा में नए औद्योगिक क्षेत्र पहले ही खुल…
Read Moreप्रदेश विधानसभा में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वाकआउट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों का अनुबंध खत्म होने पर हंगामा हुआ। आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं खत्म करने पर सदन में विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। मामले पर विपक्ष ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया और सारा काम रोककर चर्चा मांगी। लेकिन स्पीकर ने चर्चा की मंजूरी नहीं। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
Read Moreविधायक डॉ. जनक राज के प्रश्न पर डिप्टी सीएम का तंज जानिए क्या कहा
भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में प्रारूपकार की भर्ती कब हुई। इनके कितने पद खाली पडे़ हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 166 में से 163 पद खाली हैं। पिछली सरकार ने विभाग में प्रारूपकार के पद खत्म कर दिए। अब कनिष्ठ प्रारूपकार ही पदोन्नत कर प्रारूपकार नियुक्त किए जाते हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि हम तो 100 दिन पहले ही आए हैं। यह तो जयराम ही बता सकते हैं। पद खाली है। यह हकीकत है। वह इस…
Read More