
हरारे: जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रेंडन टेलर ने भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा 7 गेंदों में 1 रन, विराट कोहली 18 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन, अंबाती रायडू 25 गेंदों में 5 रन, सुरेश रैना 11 गेंदों में 4 रन बना कर आउट हुए। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। भारत ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को हराने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जिम्बाब्वे ने स्पिनर टी मुतोंबोजी की जगह तेज गेंदबाज ब्रायन विटोरी को शामिल किया है।
पहले मैच में आसान जीत के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत की लय बरकरार रखेगी। दौरे की शानदार शुरूआत करते हुए भारत ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया।
भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी हालांकि चिंता का सबब रही क्योंकि जिम्बाब्वे के कुछ बल्लेबाजों ने काफी रन बनाए। सिकंदर रजा शतक के करीब पहुंचे जबकि एल्टन चिगुबुरा ने 34 गेंद में 43 रन बनाए जिसमें छह चौके शामिल थे। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने नौ ओवर में छह से अधिक की औसत से रन दिए। भारत के लिए स्पिनर अमित मिश्रा ने 10 ओवर में तीन विकेट चटकाए।
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर बनाया लेकिन शतकवीर कोहली ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। रोहित शर्मा और शिखर धवन सस्ते में आउट हो गए लेकिन वन डे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले अंबाती रायुडू ने अच्छी पारी खेली। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज रायुडू को कल वन डे क्रिकेट में ब्रेक मिला जिसे भुनाते हुए उसने 63 रन बनाए।
