GANGRAPE: 7वीं की छात्रा को 4 दरिंदों बनाया हवस का शिकार

आदर्श नगर इलाके में सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार नाबालिगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म, धमकाना और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है।

चारों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय छात्रा सपरिवार आदर्श नगर में रहती है।

वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस को एक सुनसान जगह पर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई। होश आने के बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह स्कूल से घर आ रही थी।

रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग मिला, जिसे वह छह महीने से जानती है। उसके साथ तीन अन्य नाबालिग दोस्त भी थे। छात्रा का आरोप है कि चारों उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और वहां चारों ने उससे रेप किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर उसके तीन अन्य दोस्तों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

Related posts