
यमुनानगर में आज जिला कष्ट निवराण समिति की बैठक लेने के लिए दूसरी बार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंचे जिन्होंने बैठक में आते ही एक पीडित की शिकायत पर जगाधरी के एक साल पहले रहे एसएचओ को सस्पेंड करने व उसके खिलाफ कार्रावाई करने की बात कह दी। बताया जा रहा है कि एक साल बीत जाने के बाद भी पीडित व्यक्ति की शिकायत पर तो मामला दर्ज नही हुआ उल्टा पुलिस ने पीडित के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

