CM पर बरसे बिंदल, बोले- PM रैली को लेकर नहीं थी तैयारी

CM पर बरसे बिंदल, बोले- PM रैली को लेकर नहीं थी तैयारी

नाहन : बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजीव बिंदल ने नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नाहन में मीडिया से रु-ब-रु होते हुए बिंदल ने कहा कि प्रधानमत्री की रैली को लेकर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर प्रदेश सरकार की कोई तैयारी नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक बिंदल ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश को केंद्र सरकार की मदद मिली है सरकार को पी.एम. का जोरदार स्वागत करना चाहिए था। वहीं सी.एम. का यह कहना है कि रैली में मात्र 15 हजार लोग शामिल थे बेहद निंदनीय है, क्योंकि रैली में करीब 70 हजार लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि सी.एम. को इस तरह का बयान शोभा नहीं देता।
बिंदल ने कहा कि रैली में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है,  प्रदेश की जनता अब सता परिवर्तन चाहती है। साथ ही बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह बीजेपी में गुटबाजी की बात कह रहे ही जबकि कांग्रेस खुद आपसी झगड़े में उलझी हुई है। बिंदल ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जान बूझकर सड़कों की डी.पी.आर. तैयार नहीं करवा रही है ताकि बीजेपी को इसका राजनीतिक लाभ ना मिले।

Related posts