सचिन का जलवा! कहां खेलना है, खुद चुनेंगे स्टेडियम

सचिन का जलवा! कहां खेलना है, खुद चुनेंगे स्टेडियम

भले ही सचिन तेंदुलकर ने अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं लिया हो, लेकिन 200वां टेस्ट मैच कहां खेलेंगे इसका फैसला वह खुद ही कर सकते हैं। फिलहाल, बीसीसीआई को तेंदुलकर के आगे की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वह इस दिग्गज बल्‍लेबाज से उनके स्पेशल मैच के आयोजन स्‍थल के बारे में फैसला लेने को कह सकता है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अगर तेंदुलकर 200वें मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कहते हैं, तो वेस्ट इंडीज…

Read More

सचिन ने किया एक SMS और.

सचिन ने किया एक SMS और.

कोलकाता: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के संन्यास को लेकर बड़ी खबरें आ रही हैं कि सचिन 200वां टेस्ट खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं। सचिन ने संन्यास की खबरों को लेकर एसएमएस के जरिए बताया, ‘अभी कोई टिप्पणी नहीं, मैच दर मैच देखा जाएगा।’ सचिन ने नवंबर, 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी। यह उनकी इस दौरान सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी। क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल (कैब) ने इस महान खिलाड़ी के 200वें टेस्ट की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त…

Read More

पारिवारिक कारणों से काउंटी से बीच में स्वदेश लौटे गंभीर

पारिवारिक कारणों से काउंटी से बीच में स्वदेश लौटे गंभीर

लंदन: भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को पारिवारिक कारणों से काउंटी क्रिकेट को बीच में छोड़कर स्वदेश जाना पड़ा है लेकिन उनकी काउंटी टीम एसेक्स को उम्मीद है कि वह सत्र समाप्त होने से पहले वापस लौटेंगे। एसेक्स ने बयान में कहा, ‘‘गौतम गंभीर पारिवारिक कारणों से रविवार को भारत लौट गए। अभी एसेक्स क्रिकेट और गौतम कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।’’ बयान के आगे कहा गया है, ‘‘एसेक्स क्रिकेट पूरी तरह से गौतम के साथ है और पूरी उम्मीद है कि वह 2013 के इंग्लिश घरेलू सत्र…

Read More

वार्नर और स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की वन डे टीम से बाहर

वार्नर और स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की वन डे टीम से बाहर

चेस्टर ली स्ट्रीट: डेविड वार्नर को स्काटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा की। इस बीच सीए ने साथ ही कहा कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को कमर में थोड़ी सूजन के कारण वापस लौटना होगा। ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वन डे में अच्छी फार्म में नहीं होने के कारण वार्नर को बाहर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को…

Read More

मलिंगा का चैंपियंस लीग में खेलना संदिग्ध

मलिंगा का चैंपियंस लीग में खेलना संदिग्ध

कोलंबो: आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के दिग्गज श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसित मलिंगा का व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण चैंपियंस लीग टवंटी 20 टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि मलिंगा ने छुट्टी के लिए आवेदन किया है जिससे उनका जिम्बाब्वे दौरे पर जाना और चैंपियंस लीग में खेलना संदिग्ध है। एसएलसी ने बताया कि इस बारे में मुंबई इंडियंस को बता दिया गया है। एसएलसी के सचिव निशांत रणतुंगे ने कहा ‘हमने अभी तक मलिंगा के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है…

Read More

खराब रोशनी और आईसीसी नियम ने इंग्लैंड से छीना इतिहास का मौका

खराब रोशनी और आईसीसी नियम ने इंग्लैंड से छीना इतिहास का मौका

लंदन: चार ओवर जीत के लिए 21 रन और इंग्लैंड के सामने इतिहास बनाने का अभूतपूर्व मौका। लेकिन खराब रोशनी और आईसीसी के नियम ने इंग्लैंड से यह मौका छीन लिया। इंग्लैंड पांचवें और अंतिम टेस्ट में लक्ष्य के करीब पहुंचकर जीत से दूर रह गया। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की एशेज सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड को रविवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन आखिरी सत्र में 44 ओवरों में 227 रन का लक्ष्य रखा था। केविन पीटरसन (62) और जोनाथन ट्राट (59)…

Read More

सुशील के बाद अब गुरू यशवीर का खुलासा: फाइनल हारने के लिए दिया करोड़ों का लालच

सुशील के बाद अब गुरू यशवीर का खुलासा: फाइनल हारने के लिए दिया करोड़ों का लालच

सोनीपत: पहलवान सुशील के बाद अब उनके गुरु यशवीर ने भी खुलासा किया कि 2010 मास्को विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 66 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले को लेकर रूसी पहलवान व प्रशिक्षक डरे हुए थे, क्योंकि फाइनल में रूसी पहलवान का मुकाबला सुशील से होना था। डर के मारे रूसी प्रशिक्षक ने इंडिया में भारतीय पहलवानों की ट्रेनिंग करवा रहे रूसी प्रशिक्षक से सम्पर्क कर करोड़ों रुपए में मुकाबला फिक्स करना चाहा था लेकिन उन्होंने विदेश प्रशिक्षक के प्रस्ताव को ठुकराकर कहा था कि वह रूस में इतिहास रचने आए…

Read More

बंगाल की कोचिंग समिति के अध्यक्ष बने गांगुली

बंगाल की कोचिंग समिति के अध्यक्ष बने गांगुली

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को आज बंगाल क्रिकेट कोचिंग समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांगुली पांच सदस्यीय पैनल की अगुवाई करेंगे जिसमें हिरणमय चटर्जी, समीर दासगुप्ता, देबव्रत दास और रूपनाथ रायचौधरी भी शामिल हैं। इसका फैसला आज कैब की कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। गांगुली ने इससे पहले क्रिकेट विकास समिति की अध्यक्षता की थी जिसमें अशोक मल्होत्रा और अरूण लाल जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे। कैब अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा, ‘‘अब क्रिकेट विकास समिति की जरूरत नहीं है।…

Read More

एशिया कप में भारत का पलड़ा दूसरी टीमों पर भारी: कौशिक

एशिया कप में भारत का पलड़ा दूसरी टीमों पर भारी: कौशिक

नई दिल्ली: एशिया कप की तैयारियों से संतुष्ट भारतीय हॉकी टीम के कोच एम के कौशिक ने कहा है कि सरदार सिंह एंड कंपनी का पलड़ा दूसरी टीमों पर भारी रहेगा। भारतीय टीम 24 अगस्त से एक सितंबर तक मलेशिया के इपोह में होने वाले एशिया कप में भाग लेने आज रवाना हो रही है। अगले साल हालैंड में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को यह टूर्नामेंट हर हालत में जीतना है। कौशिक ने रवानगी से पहले बातचीत में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट सभी टीमों…

Read More

फैसलाबाद को चैम्पियंस लीग टी20 में खेलने की अनुमति मिल जाए: मिस्बाह

फैसलाबाद को चैम्पियंस लीग टी20 में खेलने की अनुमति मिल जाए: मिस्बाह

कराची: पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक को उम्मीद है कि फैसलाबाद वाल्व्स को अगले महीने भारत में होने वाली आगामी चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 में खेलने की अनुमति मिल जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के कारण मिस्बाह की अगुवाई वाली टीम फैसलाबाद वाल्व्स की भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल छा गये हैं। फैसलाबाद टीम को 17 सितंबर से टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग खेलने हैं। मिस्बाह ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम लीग में खेलेंगे क्योंकि यह हमारे नये खिलाडिय़ों के लिये अच्छा मौका होगा जिन्हें…

Read More