नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के टी-20 से विदाई मैच के रूप में याद किए जाने वाले फाइनल में आज यहां मुंबई इंडियन्स ने आखिरी छह ओवरों के धमाल और हरभजन सिंह की उंगलियों के कमाल से राजस्थान रायल्स को 33 रन से हराकर दूसरी बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीता। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (39 गेंद पर 44) ने शुरू में रन बनाने का जिम्मा उठाया लेकिन आखिरी छह ओवर में 98 रन बनने से पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली मुंबई की टीम छह विकेट पर…
Read MoreCategory: Sports
रॉयल्स रणनीति बनाने में काफी माहिर है: द्रविड़
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स की चैंपियंस लीग टी20 में लगातार दो जीत से संतुष्ट कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि खिलाडिय़ों ने परिस्थितियों से बहुत जल्दी तालमेल बिठाया और सभी रणनीतियों को अच्छी तरह से लागू किया। द्रविड़ ने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और रणनीति बनाने में माहिर हैं।’’ रॉयल्स के दो मैच में दो जीत से आठ अंक हैं और वह ग्रुप ए में चोटी पर है। लीग चरण में अभी दो मैच बचे हुए हैं और द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल के बारे में नहीं…
Read Moreयुवी की टीम इंडिया में वापसी तय!
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने टीम में वापसी का दावा और मजबूत कर लिया है। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू वन डे सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने को बेताब युवी ने शुक्रवार को एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की अगुवाई करते हुए शानदार 84 रनों की पारी खेली और साथ ही टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया के लिए 27 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वन डे मैच खेला था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी,…
Read Moreमिसबाह, हफीज टेस्ट टीम में बरकरार, इरफान बाहर
कराची: पाकिस्तान ने आलोचना का सामना कर रहे कप्तान मिसबाह उल हक और खराब फार्म में चल रहे मोहम्मद हफीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए 28 संभावित खिलाडिय़ों में जगह दी है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इमरान फरहत और तौफीक उमर को भी नहीं चुना। चयनकर्ताओं ने कप्तान मिसबाह उल हक, कोच डेव वाटमोर और मैनेजर मोईन खान से लंबी बातचीत के बाद टीम का ऐलान किया। अनुभवी हरफनमौला शोएब मलिक और अब्दुल रज्जाक को…
Read Moreबीसीसीआई सदस्यों को रिझाने में जुटे श्रीनिवासन
चेन्नई: ललित मोदी से मुक्ति पाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने अपने कार्यकाल को एक साल आगे बढाने के लिए बोर्ड के सदस्यों को रिझाना शुरु कर दिया है। कई तरह की परेशानियों में घिरे श्रीनिवासन का दो साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है और एक साल के विस्तार के लिए वह 29 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा में फिर से चुनाव लडना चाहते हैं। बुधवार को हुई विशेष आम बैठक में मोदी को सर्वसम्मति से बोर्ड से…
Read Moreकरो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना हाइवेल्ड लायंस से
जयपुर: पहले मैच में राजस्थान रायल्स से मिली हार और दूसरा मैच बारिश में धुलने के बाद आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कल हाइवेल्ड लायंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। मुंबई की ही तरह लायंस ने भी एक मैच गंवाया जबकि एक रद्द हो गया था। दोनों टीमों के दो मैचों में दो अंक हैं और टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये उन्हें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई की टीम…
Read Moreचेन्नई के लिए मेजबान बने धोनी: साक्षी
रांची: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने बुधवार रात चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने निवास पर दावत दी। रिपोर्ट के अनुसार धोनी और उनके परिवार की चेन्नई की टीम के साथ दावत आठ बजे शुरू होकर काफी देर तक चली। इस बीच धोनी और चेन्नई के अन्य खिलाडिय़ों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर इंतजार करते रहे। कप्तान धोनी अपने मेहमानों को विदा करने के लिए जब बाहर आए तो उन्होंने अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।…
Read Moreसचिन ने स्मार्टफोन कैस पेश किया
बेंगलूर: कोलेक्टाबिल्लिया ने आज कहा कि उसने विशेष स्मार्टफोन कैस पेश करने के लिए डिजाइन फर्म आईएक्की से गठजोड़ किया है। इन कैस पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। कंपनी ने कहा है कि ये कैस आज से देश के प्रमुख खुदरा बिक्री केंद्रों तथा आनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो गये। ये दस विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल के लिए बनाये गये हैं।
Read Moreटाइटन्स को चुनौती देने उतरेंगे ‘रिफ्रेश धोनी’
रांची: थकान उतारने के बाद पूरे जोश और ताजगी से भरे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब रविवार को अपने गृह राज्य में घरेलू दर्शकों के सामने उतरेंगे तो उनका लक्ष्य टाइटन्स को हराकर चैंपियन्स लीग टवंटी 20 में विजयी आगाज करना होगा। चेन्नई के कप्तान धोनी के लिये यह मैच इस लिहाज से भी बेहद खास होगा क्योंकि इस वर्ष वह पहली बार अपने राज्य में अपने सैंकड़ो प्रशंसकों के सामने टवंटी 20 मैच खेलने उतरेंगे। वर्ष की शुरूआत में धोनी ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ…
Read Moreधोनी के बाइक के शौक से पुलिस परेशान
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले लगभग दो सप्ताह से आराम फरमा रहे हैं लेकिन इस दौरान बार बार उनके मोटरसाइकिल पर शहर के विभिन्न इलाकों में घूमने से स्थानीय पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उनसे अपने कार्यक्रम की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि धोनी से अनुरोध किया गया है कि वह अपने कायक्रमों की पूर्व सूचना पुलिस को अवश्य दें…
Read More