तेलंगाना की राज्य सरकार ने शुक्रवार कहा है कि हैदराबाद में सचिवालय की नई इमारत बनाई जाएगी क्योंकि वर्तमान इमारत को छोड़ने के कई कारण हैं जिनमें वास्तु दोष भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों से कहा कि नया सचिवालय एरागड्डा में बनाया जाएगा जहां पर निजाम शासन के दौरान बना एक सरकारी चेस्ट अस्पताल है। सचिवालय के स्थानांतरण पर सवाल करने पर राव ने कहा कि कई कारण हैं जैसे कि सभी अधिकारियों के आवास एक स्थान पर होना, चेस्ट अस्पताल को स्थानांतरित करना और वर्तमान…
Read MoreCategory: South Zone
गठबंधन का टूटना काफी पीडादायक है: आदित्य ठाकरे
मुम्बई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शिवसेना के साथ गठबंधन तोडऩे के एकतरफा फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने आज रात कहा कि यह काफी पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने ट्टिवट किया कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूटना काफी दुखदायी है। उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन से ही शिवसेना और भाजपा का गठबंधन देख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए था कि शिवसेना ने कठिन समय…
Read Moreमुंबई में गणपति विसर्जन में धमाके की आशंका, अलर्ट जारी
मुंबई: मुंबई पुलिस को अलकायदा के संभावित हमले को लेकर चौकन्ना किया गया है। मुंबई पुलिस को ऐसी चिट्ठी भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि बिन लादेन का बनाया हुआ आतंकवादी संगठन अलकायदा ने मुंबई में कार बम से हमले की साजिश बनाई है। जिसे लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट में गिरगांव चौपाटी को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। गौरतलब है कि आज पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम है। मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग…
Read Moreअब जिंदा लोग नहीं, सिर्फ लाशें निकल रही हैं
पुणे के मालिण गांव में बीते तीन दिन से जारी बचाव कार्य के बीच अब जिंदा आदमी नहीं सिर्फ लाशें निकल रही हैं। इससे मालिण गांव का दृश्य हृदयविदारक होता जा रहा है। उन परिजनों के सब्र का बांध टूट चुका है जो तीन दिन से मलबे में दफन हुए अपने परिवार के जिंदा होने की आस लगाए बैठे हैं। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक मलबे से 64 शव निकाले गए, जिसमें 26 पुरुष, 28 महिला और 10 बच्चे शामिल हैं। मलबे में दफन हुए मालिण गांव में मलबा…
Read Moreकांग्रेस को बड़ा झटका, नारायण राणे ने दिया इस्तीफा
मुंबई: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने आज अपराह्न साढे बारह बजे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कई मुद्दों के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया। राणे ने कहा कि मुझे कांग्रेस में शामिल हो कर 9 वर्ष हो गए लेकिन मुझसे जो वादा किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा हाल ही में लोकसभा के चुनाव में पार्टी को भारी पराजय मिलने के बावजूद राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा के चुनाव…
Read More4 जुलाई को होगी तुलसी राम प्रजापति मामले की सुनवाई
मुंबई: मुंबई में केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सी.बी.आई.) की एक अदालत ने तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अतिम शाह के अदालत में हाजिर होने से छूट मांगने संबंधी एक याचिका पर उनके वकील की खिंचाई की। सी.बी.आई. के न्यायाधीश जे. टी. उटपाट ने शाह के वकील से कहा, “आप हर बार बिना कोई कारण बताए अदालत में हाजिर होने से छूट मांगने संबंधी आवेदन देते रहते है।” हालांकि अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 04 जुलाई मुकर्र…
Read Moreयात्री किराया बढ़ाना चिताजनक : जयललिता
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आज यात्री किराया और माल भाड़े में अत्यधिक बढ़ौतरी करने पर निराशा जाहिर की। यहां जारी बयान में जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किराया और माल भाड़ा बढ़ौतरी को वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बढ़ौतरी से समाज के गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को रेलवे के राजस्व समस्या समाधान के लिए वैकल्पिक स्रोतों को ढ़ूढना चाहिए। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मोदी सरकार द्वारा रेलवे यात्री किराया और मालभाड़ेे में बढ़ौतरी को गरीब और…
Read Moreमुंबई पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर, बेटी पंकजा देंगी मुखाग्नि
मुंबई: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर ले जाया जा रहा है। मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव पराली वैजनाथ में करीब 2 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में शोकाकुल लोग मुंबई हवाई अड्डे पर मुंडे का पार्थिव शरीर लेने पहुंचे। सुरक्षा बलों ने मुंडे को सलामी दी। वाहनों के काफिले के साथ मुंडे का पार्थिव शरीर वर्ली स्थित उनके पारिवारिक आवास ‘पूर्णा’ लाया गया, ताकि उनके नाते-रिश्तेदार एवं निकट मित्र उन्हें…
Read Moreशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर
मुंबई: एशियाई बाजार में तेजी के रूख के बीच कारोबारियों द्वारा चुनाव परिणाम से पूर्व चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 650.19 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 338.67 अंक अथवा 1.47 फीसदी की और तेजी के साथ 23,332.90 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी…
Read Moreराइफल-कारतूस हैं, तो निशाना लगाना पुलिस सिखाएगी
शिमला। निशानेबाज बनना है, तो राइफल और कारतूस तैयार रखिए। इंदिरा गांधी खेल परिसर में मार्च में शूटिंग का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने पुलिस से अस्थायी कोच की व्यवस्था कर ली है। बस, आपके पास राइफल और कारतूस होने चाहिए। खेल विभाग प्रशिक्षण के लिए छात्र से 50 रुपये जबकि गैर छात्र से 100 रुपये पंजीकरण फीस लेगा। वहीं, मासिक फीस छात्र के लिए 400 रुपये जबकि गैर छात्र के लिए 800 रुपये तय की गई है। कोई एकमुश्त राशि भरे तो तीन महीने…
Read More