शक्ति परीक्षण से पहले अभी बाकी हैं ये पांच बड़े सवाल

नई दिल्ली महाराष्ट्र में क्या देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बची रहेगी? अगर वे नहीं तो कौन करेगा सत्ता पर कब्जा? कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना मिलकर क्या भाजपा को रोक पाएंगे? इन सवालों के जवाब 30 नवंबर को प्रस्तावित विश्वास मत से मिल जाएंगे। लेकिन तब तक इंतजार करने की जरूरत शायद न पड़े, उससे पहले अध्यक्ष का चुनाव काफी चीजें स्पष्ट कर सकता है। सबसे महत्वपूर्ण, यह सामने आ जाएगा कि क्या फडणवीस के पास जरूरी बहुमत है। महाराष्ट्र की 288 सीटों की विधानसभा में एनसीपी ने 54 सीटें…

Read More

विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस, कहा- महायुति की ही बनेगी सरकार

 मुंबई देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) – फोटो : Facebook खास बातें महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को नेता चुना गया है एनसीपी विधायक दल की भी बैठक, शरद पवार का नेता चुना जाना तय महाराष्ट्र के सियासी हालात पर कांग्रेस की बैठक में मंथन, शिवसेना ने कल बुलाई बैठक देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चुनाव में मिला जनादेश महायुति (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) के लिए था क्यों हमने महायुति के लिए ही वोट मांगे थे। लोगों ने इसके समर्थन में वोट हमें दिया। इस पर कोई शंका नहीं होनी चाहिए। ये एक…

Read More

फॉर्मूले को फडणवीस ने नकारा, कहा- पांच साल के लिए मैं ही बनूंगा मुख्यमंत्री

मुंबई देवेंद्र फडणवीस खास बातें शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था: फडणवीस। फडणवीस की दो टूक, अगले पांच साल तक वही मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा सांसद काकड़े का दावा, शिवसेना के 45 विधायक भाजपा के साथ। सीएम पद पर अड़ी शिवसेना, कहा- महाराष्ट्र में किसी दुष्यंत के पिता जेल में नहीं हैं। शिवसेना सत्ता की भूखी नहीं, सत्य की राजनीति में भरोसा करती है : संजय राउत महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है। शिवसेना भाजपा के…

Read More

आरे कॉलोनी में काटे गए 200 पेड़, सड़क पर उतरकर लोगों ने की नारेबाजी

मुंबई Tree cutting – फोटो : पीटीआई बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। कटाई का विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गये। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो…

Read More

ऑर्बिटर से भेजी गई तस्वीरें, विक्रम में आ सकती है जान

 बंगलूरू चंद्रयान 2 के आर्बिटर से भेजी गई तस्वीर – फोटो : ISRO चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने हाई रेजॉलूशन कैमरे से खींची तस्वीरें भेजी इसरो ने चांद के सतह की तस्वीरें शेयर की चांद पर आज से दिन, सौर पैनलों से विक्रम में आ सकती है जान 7 सितंबर को लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के हाई रिजोल्यूशन कैमरे से चांद की खींची तस्वीरें जारी की है। इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीर भेजी है। इस तस्वीर में…

Read More

टिकट देने में नेताओं के रिश्तेदारों पर भाजपा-कांग्रेस मेहरबान

नई दिल्ली भाजपा के 16 तो कांग्रेस के 18 फीसदी टिकट परिवारवाद के नाम अभी सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं, बढ़ सकता है आंकड़ा कांग्रेस ने पूर्व सीएम बिलासराव देशमुख के दो बेटों को दिया टिकट भाजपा ने 19 सीटों पर नेताओं की पत्नी, बहू, बेटे-बेटियों को उतारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने टिकट वितरण के मामले में नेताओं के रिश्तेदारो पर जमकर मेहरबानी की है। भाजपा ने 125 उम्मीदवारों में 16 फीसदी टिकट तो कांग्रेस ने 103 उम्मीदवारों में 18 फीसदी टिकट…

Read More

कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, किसे कहां से मिला टिकट

 मुंबई कांग्रेस (फाइल फोटो) – फोटो : Social Media कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार रात जारी की। कांग्रेस की इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस इससे पहले 103 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुका है। पहली सूची में 51 और दूसरी में 52 नाम थे। बता दें कि, कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची में दो पूर्व मुख्मंत्रियों को टिकट दिया था। कांग्रेस ने पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से, जबकि दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से…

Read More

चुनाव से पहले फडणवीस को झटका, चुनावी हलफनामा मामले में चलेगा मुकदमा

 नई दिल्ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ 2014 के चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर गलत जानकारी देने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने सतीश यूकी की याचिका पर यह आदेश दिया। न्यायालय ने इस मामले में 23 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि…

Read More

मिग-29 के 28 स्क्वाड्रन ने अंतिम बार भरी उड़ान

मुंबई अपग्रेड होने के लिए जाने से पहले वायुसेना के मिग-29 की 28 स्क्वाड्रन ने शनिवार को आखिरी बार उड़ान भरी। मिग-29 लड़ाकू विमानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि मिग-29 विमान अब अपग्रेड प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। मिग-29 की 28 स्क्वाड्रन महाराष्ट्र के नासिक जिले में ओझर स्थित 11 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) पर लैंड हुई। इस स्क्वाड्रन को 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ढाका में गवर्नर हाउस हमले में योगदान के लिए युद्ध…

Read More

चुनाव मैदान में ठाकरे परिवार का सदस्य, शिवसेना प्रमुख उद्धव के बेटे आदित्य पर खेला दांव

मुंबई आदित्य ठाकरे नवरात्र में घटस्थापन के दिन शिवसेना ने राजनीति में अपने लिए नया द्वार खोल दिया है। पार्टी से ठाकरे परिवार की नई पीढ़ी आदित्य को मुंबई की वर्ली विधानसभा से टिकट देना तय कर दिया है। इस प्रकार बाला साहेब ठाकरे के समय से महाराष्ट्र की राजनीति को रिमोट कंट्रोल से चलाने वाला यह परिवार अब सीधे मैदान में नजर आएगा। हालांकि शिवसेना ने अभी अधिकृत घोषणा नहीं की है। मगर भाजपा से सीट बंटवारे की घोषणा के इंतजार के बीच उसने रविवार को अपने कुछ उम्मीदवारों…

Read More