बदरीनाथ/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को हुए माता मूर्ति मेले का समापन हो गया है। इस दौरान छह घंटे तक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहे। आपदा के चलते हालांकि मेला सादगी के साथ मनाया गया, लेकिन भगवान उद्धव, घंटाकरण (क्षेत्रपाल) और माता मूर्ति के अद्भुत मिलन को देखने के लिए धाम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदरीनाथ के बाल भोग लगने के पश्चात बदरीश पंचायत से भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव की उत्सव डोली ने हजारों भक्तों के साथ सुबह नौ बजे माता मूर्ति मंदिर…
Read MoreCategory: National News
सिडकुल का जहरीला नाला तीन पानी नहर में भी
रुद्रपुर। तीन पानी नहर से बगवाड़ा के ग्रामीण प्यास बुझाते थे और सिंचाई भी करते थे। मगर सिडकुल के केमिकलयुक्त नालों ने इस नदी को जहरीला बना दिया है। इंसानों ने तो इसके पानी से तौबा कर लिया मगर जानवर अब भी इससे प्यास बुझा रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। जानवरों में चर्म रोग हो रहा है। उनकी खाल उतर रही है तो बाल भी झड़ रहे हैं। कई के खुर पक गए हैं तो कुछ के मुंह में छाले हो गये हैं। इसके अलावा फुंसी- फोड़े की…
Read Moreचुनाव में कांग्रेस का विरोध करेंगे गुरिल्ला
बड़कोट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला कांग्रेस सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। बड़कोट में हुई गुरिल्ला संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी तीन सूत्री मांगों का निदान नहीं किया गया तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ला प्रशिक्षित कई वर्षों से सरकारी नौकरी व पेंशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें अनसुनी कर रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रावत ने कहा कि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश के गुरिल्ला…
Read Moreभाजपा ने फूंका सरकार के खिलाफ बिगुल
उत्तरकाशी। आपदा के तीन माह बाद भी जिले में हालात न सुधरने पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को जिला मुख्यालय एकत्र हुए भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। आपदा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगने के डर से अभी तक खामोश बैठी भाजपा अब आपदा प्रभावितों की लड़ाई के लिए मैदान में उतर आई है। सोमवार को सैकड़ों भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में हुई सभा में भाजपा नेताओं ने सरकार पर आपदा से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहने का…
Read Moreहाईवे खोलो नहीं तो करेंगे आंदोलन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री राजमार्ग पर अभी तक यातायात बहाल न होने और एनएच व प्रशासन द्वारा भ्रामक जानकारी दिए जाने पर लोगों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने जल्द ही हाईवे पर यातायात बहाल न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जून माह में आई आपदा के दौरान यमुनोत्री राजमार्ग जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था। उस समय यमुनोत्री क्षेत्र में फंसे वाहनों को किसी तरह निकाला गया। लेकिन, 13 जुलाई के बाद से यमुनोत्री हाईवे बंद है। प्रशासन और राजमार्ग खंड के अधिकारी हाईवे को लेकर शासन को गुमराह…
Read Moreभाजपा का गांव चलो, घर चलो अभियान शुरू
अल्मोड़ा/धौलछीना। भारतीय जनता पार्टी का जिले में ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। लमगड़ा में अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह नेगी ने किया। हनुमान मंदिर में हुए कार्यक्रम में श्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन से देश त्रस्त हो गया है। महंगाई, घोटाले और सेना के जवानों…
Read Moreतेजी से फैल रहा डेंगू का डंक
नई दिल्ली। डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर तेजी से अपना लार्वा फैलाता जा रहा है। बीते सप्ताह डेंगू ने 211 लोगों को अपना शिकार बनाया। सितंबर माह में डेंगू के 304 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष सितंबर माह में डेंगू के 68 मामले ही सामने आए थे। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक दिल्ली में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि निजी और सरकारी अस्पताल में इस वर्ष अभी तक डेंगू से पांच मौतें हो चुकीं हैं। सोमवार को दिल्ली नगर निगम…
Read Moreडीजल खरीदने में लगा रहा है चूना
नई दिल्ली। डीजल की खरीद-फरोख्त में तीनों नगर निगम को प्रति माह करीब दो करोड़ रुपये का चूना लग रहा है। वाहनों में डीजल भरने की केंद्रीकृत व्यवस्था होने के चलते तीनों नगर निगम को इस नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। डीजल कंपनी एक जगह पर डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर बाजार दर से आठ रुपये प्रति लीटर ज्यादा कीमत वसूल रही है। इसका खुलासा सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में हुआ। सदन की बैठक में साफ-सफाई पर चर्चा के दौरान कई…
Read Moreमिट्टी में दबकर मजदूर की मौत
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में सोमवार शाम दिल्ली मेट्रो की निर्माणाधीन साइट पर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अन्य मजदूरों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकालकर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। समयपुर बादली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-18 के पास मेट्रो साइट पर गड्ढा खोदकर मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार शाम करीब…
Read Moreमोदी के जन्मदिन से भाजपा चुनाव का आगाज करेगी
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अब मोदी के रंग में रंगने लगा है। मंगलवार को मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला चुनाव अभियान रैली भी मोदीमय होने वाली है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित रैली की खासबात यह है कि पहली बार मोदी के करीबी व यूपी के भाजपा प्रभारी अमित शाह भी नजर आएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी में है। प्रदेश भाजपा कर्यालय में विधानसभा चुनाव में जीत और मोदी की लंबी आयु के लिए हवन-पूजा का आयोजन करने की तैयारी है। भाजपा मंगलवार शाम से दिल्ली के…
Read More