चंपावत। विधानसभा सत्र की समय सीमा न बढ़ाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष की आवाज को दबाकर कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार का पुतला दहन करने वालों में नगरपालिकाध्यक्ष…
Read MoreCategory: National News
छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का कब्जा
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दीपक प्रसाद ने संदीप सिंह को 164 मतों के अंतर से पराजित किया। दीपक को 365 और संदीप को 201 मत मिले । उपाध्यक्ष पद पर छात्रा उत्पल शर्मा ने सद्दाम हुसैन को 245 मतों से शिकस्त दी। उत्पल के पक्ष में 387 व सद्दाम के पक्ष में 142 मत पड़े। सचिव पद पर मुकेश पांडेय ने हिम्मत सिंह कुंवर को 223 मतों के अंतर से पराजित किया। मुकेश…
Read Moreपंचायत में अफसरों ने सुनी जनसमस्याएं
काशीपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों ने जनपंचायत लगाकर पानी, बिजली, पेंशन की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को काबिना मंत्री यशपाल आर्या के निर्देश पर बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर विकास खंड काशीपुर में एसडीएम बाजपुर इला गिरी की अध्यक्षता में जनपंचायत लगी। पंचायत में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, राशनकार्ड व पेंशन की समस्याएं छाई रहीं। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। पंचायत में पेयजल से संबंधित…
Read Moreधान की चमक और स्वाद फीका
रुदपुर। जमीन को उपजाऊ बनाने वाले केंचुए और मित्र कीटों पर भी केमिकलयुक्त पानी का असर दिख रहा है। इससे वे मरने लगे हैं और दूषित पानी से अनाज का स्वाद भी फीका रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ा है। सिडकुल से छोड़े जा रहे जहरीले पानी का असर खेती पर भी पड़ा है। सबसे अधिक धान की फसल प्रभावित हुई है। चांदी जैसी चमक के कारण तराई का धान दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। किसानों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से धान की चमक…
Read Moreस्कूली बच्चों को नहीं मिल पा रही राहत राशि
उत्तरकाशी/बड़कोट। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को राहत राशि नहीं मिल पाई है। इस कारण जनप्रतिनिधियाें के साथ ही छात्र नेता आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया। एनएसयूआई की बैठक में छात्र नेताओं ने कहा कि असी गंगा घाटी के प्रभावित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अभी सीएम की घोषणा के अनुरूप 500-500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिल पाई है। जबकि नगर के कई स्कूलों में यह राशि बांट दी गई है। कहा कि प्रशासन राहत वितरण में भेदभाव बरत रहा है।…
Read Moreआश्वासनों पर मानने वाली नहीं जनता
उत्तरकाशी। सड़क व सुरक्षा की मांग को लेकर जनसंगठनों के साझा मंच का धरना 27वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को हिमालय चिंतन मंच, उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन जनमंच से जुड़े डेढ़ दर्जन स्वैच्छिक संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। धरनास्थल पहुंचे एसडीएम भटवाड़ी की आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी। प्रशासन की ओर से धरातल पर ठोस कार्रवाई तो दूर सुरक्षा की कार्ययोजना का लिखित आश्वासन तक नहीं दिए जाने पर आंदोलनकारियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। शुक्रवार को राहत आयुक्त के आश्वासन के अनुसार प्रशासन को आज सिंचाई विभाग, जल…
Read Moreठेका देने पर भी बच्चों से ढुलान
नौगांव (उत्तरकाशी)। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना के लिए भेजी जा रही सामग्री की गुणवत्ता के साथ ही ढुलान पर भी सवाल उठने लगे हैं। सामग्री ढुलान का ठेका देने पर भी स्कूली बच्चों से कराया जा रहा है। गांवों में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत विकासखंड की 113 ग्राम पंचायतों में स्थापित लोक शिक्षा केंद्रों के संचालन के लिए विभाग द्वारा अलमारी, दरी, कुर्सी, मेज, कैरम, ढोलक, हारमोनियम, बालीबाल आदि सामग्री भेजी जा रही है, किंतु कई शिक्षा…
Read Moreधौलछीना को अलग तहसील का दर्जा
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा तहसील का विभाजन कर धौलछीना को अलग तहसील का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह जिले की दसवीं तहसील होगी। शासन ने तहसील गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नई तहसील का मुख्यालय धौलछीना में होगा। नई तहसील में अल्मोड़ा तहसील के 117 गांव शामिल किए गए हैं। गजट नोटिफिकेशन के साथ ही नई तहसील अस्तित्व में आ जाएगी। राजस्व विभाग के सचिव भास्करानंद द्वारा तीन सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने धौलछीना को अलग तहसील बनाने…
Read Moreनर्सें आज से एक शिफ्ट में करेंगी काम
अल्मोड़ा/बागेश्वर। सिस्टर इंचार्ज के पद को राजपत्रित पद घोषित करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन के आह्वान पर अल्मोड़ा में नर्सों ने रविवार से प्रात: आठ से दो बजे तक एक ही शिफ्ट में काम करने का ऐलान किया है। बागेश्वर में भी नर्सें एक शिफ्ट में ही काम करेंगी। दूसरी शिफ्ट में संविदा नर्सों से व्यवस्था की जाएगी। संगठन की सचिव सुरजीत कौर ने बताया कि निदेशालय में अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक के पदों का सृजन करने, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक अपर…
Read Moreधोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई
अल्मोड़ा। साधन सहकारी समिति फलसीमा अल्मोड़ा में वित्तीय अनियमितता पकड़ में आई है। जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ला ने इस संबंध में कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने क्षेत्र के तत्कालीन पटवारी नंद किशोर आर्या और सचिव केदार सिंह नेगी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने साधन सहकारी समिति फलसीमा में हुई गड़बड़ी की जांच 27 अगस्त 2013 को जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ला को सौंपी थी। जांच में 2007 से…
Read More