रामनगर। ये लोक (जनता) और लोकसेवकों (वन विभाग के कर्मचारी) के बीच की लड़ाई है। दोनों की यूनियनें हैं और अपनी-अपनी ताकत भी। कोई हार मानने को तैयार नहीं। लड़ाई और वैचारिक मतभेद के बीच का प्रमुख कारण है एसडीओ, एक ग्रामीण के बीच का विवाद। जिसकी फाइल इस समय पुलिस की टेबल पर खुली है। इस लड़ाई का रामनगर पिछले एक पखवाड़े से प्रमुख केंद्र बना है। सिर्फ दो लोगों के बीच के विवाद में दो पक्षों के सैकड़ों लोग/कर्मचारी एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। एक तरफ ईको…
Read MoreCategory: National News
चार से होगी कार्यालयों में तालाबंदी
पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने पदोन्नति समेत तमाम मांगों को लेकर चार अक्तूबर से जिलेभर में धरना देने और विभागीय कार्यालयों में तालाबंदी करने का ऐलान कर दिया है। संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला महर के नेतृत्व में जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति, कोटीकरण सही करने, अस्थाई व्यवस्था वाले शिक्षकों को नियमित करने समेत नौ सूत्रीय मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कहा कि मांगों पर कार्यवाही…
Read Moreशहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र ने मंगलवार को धूमधाम से 93वां स्थापना दिवस मनाया। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद रायजादा ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को ट्राफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि रेजीमेंट का शानदार इतिहास रहा है। कई स्तरों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। रेजीमेेंट ने उच्च स्तरीय प्रशिक्षण में भी अपनी श्रेष्ठता की छाप छोड़ी है। कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संवाद की स्थिति…
Read Moreआम जीवन में उपयोगी है विज्ञान’
श्रीनगर। सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल के स्थापना दिवस पर विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ गढ़वाल विवि के भौतिक विज्ञान के प्रो. जीसी जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विज्ञान की घुसपैठ है। मोबाइल से लेकर स्पेस शिप तक विज्ञान की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही छोटे-छोटे मॉडल ही वैज्ञानिकों के बड़े आविष्कारों का आधार होते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल मैनेजर फादर वीजू वडेकल ने बताया कि…
Read Moreनगर पंचायत में कर्मचारियों की व्यवस्था करें
कपकोट। नगर पंचायत के बजट और कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग को लेकर अध्यक्ष और सभासद ने देहरादून में नगर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की व्यवस्था करने, मार्गाें की मरम्मत और डामरीकरण करने, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को दूर करने की मांग की। अध्यक्ष और सभासद ने विकास के लिए बजट और कर्मचारियों की व्यवस्था भी शीघ्र करने की मांग की। वहां से लौटने के बाद अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि…
Read Moreविस्थापन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
अगस्त्यमुनि। विस्थापन और पुनर्वास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग को लेकर केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान संचालन से पूर्व आपदा प्रभाविताें की बैठक रामलीला मैदान में हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष आपदा के कारण भारी जन-धन की हानि होती है। बावजूद इसके सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारिता परिषद के सदस्य कुंवर लाल ने कहा कि पुनर्वास…
Read Moreआपदा ने बिगाड़ा शहर का ट्रैफिक प्लान
रुद्रप्रयाग। जून में आई आपदा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है। आपदा से रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास मोटर मार्ग और पुल ध्वस्त हो गए थे, जिससे मुख्य बाजार से वाहनों की आवाजाही होने से आए दिन जाम लग रहा है। रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास बदरीनाथ राजमार्ग के रैतोली छोर से केदारनाथ राजमार्ग के जागतोली छोर को जोड़ता है। आपदा से पूर्व चमोली की ओर से आने वाले वाहन बाजार में प्रवेश करने के बजाय बाईपास के जरिए सीधे रैतोली निकलते थे। जून की बाढ़ में रैतोली की ओर का वैली…
Read Moreकसीनो की तर्ज पर चल रहा था जुए का अड्डा
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक (जीके1) में गोवा की तर्ज पर कैसिनो जैसे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। जीके थाना पुलिस ने आठ करोड़पति व्यवसायी व सीए को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3.17 लाख रुपये नकद, 26.3 लाख रुपये की कीमत के टोकन (प्लास्टिक के कोइंस) और 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के यूएस डॉलर टोकन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस सुपर पॉश इलाके की कोठी में कैसिनो गैबलिंग चल रहा था…
Read Moreकोटला मैदान में चैंपियंस लीग के मैच, इधर आने से बचें
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 2, 5 और 6 अक्तूबर को आईसीसी चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। टी-20 के कुल चार मैच डे/नाइट होंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जो लोग मैच देखना नहीं चाहते हैं, वे स्टेडियम की तरफ आने से बचें। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि दो अक्तूबर को पहला मैच पर्थ स्कोरचेयर्स और मुंबई इंडियन के बीच शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक खेला जाएगा। 2 अक्तूबर को ही दूसरा…
Read Moreभूकंप प्रभावित इलाके में रॉकेट हमला, बाल बाल बचे बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आज हुए एक रॉकेट हमले में मुख्यमंत्री अब्दुल मलिक बाल बाल बच गए। समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार अवारान जिले में हुए इस हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पिछले दिनों आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र अवारान के निकट था और सबसे ज्यादा तबाही इसी इलाके में हुई थी। भूकंप में 500 से अधिक लोग मारे गए। हमले के समय मुख्यमंत्री भूकंप प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे।
Read More