35 हजार आबादी अंधेरे में

गणाईगंगोली। बिजली विभाग की लापरवाही से गणाईगंगोली क्षेत्र के लोग पिछले 10 दिन से घोर बिजली अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। 40 ग्राम पंचायतों की करीब 35 हजार आबादी को रात भर बिजली नहीं मिल रही है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है, फिर सुबह छह बजे ही बहाल होती है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बोरा, देवेंद्र मेहता, चंचल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण इलाके के लोग सालों से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। बिजली न होने से बनकोट…

Read More

बीमार हेलीकाप्टर से लाए गए पिथौरागढ़

पिथौरागढ़। बौन निवासी तीन ग्रामीणों को इजाल के लिए हेलीकाप्टर की मदद से पिथौरागढ़ लाया गया है। जिला सूचनाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल के आदेश पर बौन में बीमार कीमती देवी (50) पत्नी खान सिंह बोनाल, फागुनी देवी (55) पत्नी खान सिंह ग्वाल और रैमल बोनाल (51) पुत्र कुंदन सिंह बोनाल को डेक्कन के हेलीकाप्टर से नैनीसैनी हैलीपैड लाया गया। जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है

Read More

जिले में एक अग्निशमन केंद्र, तहसीलें भगवान भरोसे

बागेश्वर। नवरात्र और दीपावली नजदीक है और बारिश थमने के बाद आग की घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में अग्निशमन केंद्रों की भूमिका अहम होती है, लेकिन इस जिले में जिला मुख्यालय को छोड़कर कहीं भी अग्निशमन केंद्र नहीं हैं। जिले में अब पांच तहसीलें हो गई हैं। एक उप तहसील भी है। किंतु इन नव सृजित तहसीलोें में कहीं भी दमकल नहीं है। जिला मुख्यालय से इन तहसीलों की दूरी 24 से 60 किमी तक है। ऐसी हालत में सुदूरवर्ती क्षेत्रों की अग्नि सुरक्षा भगवान भरोसे है। जिले…

Read More

पेयजल योजना में अनियमितता को लेकर रोष

बागेश्वर। धरमघर के चुचेर गांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यहां नारेबाजी की। अभियंता ने ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। चुचेर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल से 38.30 लाख की लागत से पेयजल योजना का काम चल रहा है। इस योजना के साथ चुचेर गांव और उसके तोक जुड़े हैं, लेकिन आज तक इस योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। लाइन में पुराने पाइप लगाए जा रहे हैं। लाइनें अस्त व्यस्त…

Read More

‘आप’ के तीन प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

नई दिल्ली में उम्मीदवारों का नाम तय करने के आखिरी चरण में आम आदमी पार्टी में नाम वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कृष्णा नगर के बाद अब पालम, तिमारपुर और सीलमपुर के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सूत्र इसकी वजह जहां प्रत्याशियों का खराब प्रदर्शन बता रहे हैं, वहीं पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों ने अपनी मर्जी से नाम वापस लिया है। इन सीटों पर नए उम्मीदवारों का नाम राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी। दरअसल, हर दस दिन में पार्टी के…

Read More

केवीएस का अवकाश कैलेंडर जारी

नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मुकाबले शरद अवकाश ज्यादा मिलेंगे। जहां सरकारी स्कूलों में शरद कालीन छुट्टियों के दिन कम हो गए हैं वहीं केवीएस में कोई कटौती नहीं की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने वर्ष 2014-15 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, सिरसा, दिल्ली, आगरा, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया, लखनऊ, वाराणसी, रांची और पटना क्षेत्र में (वर्ष 2014-15) गर्मी की छुट्टी 14 मई से 22 जून तक रहेगी।…

Read More

जयपुर की तर्ज पर दौड़ेगी ग्रेटर नोएडा में मेट्रो

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल जयपुर की तर्ज पर दौड़ेगी। वहां डीएमआरसी ने 18 सितंबर को 9.25 किमी का निर्माण शिलान्यास के बाद ढाई साल में पूरा किया है। इसमें एक साल परिचालन और रखरखाव भी शामिल है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के मामले में डीएमआरसी निर्माण के बाद पांच साल एक निश्चित फीस पर परिचालन व रखरखाव करेगी। हालांकि ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल 2018 से पहले मिलने की संभावना नहीं है। यूपी कैबिनेट ने जिस 29.7 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी…

Read More

डीयू में छात्रा का एमएमएस बनाया

नई दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय में एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने एक युवक पर उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। मौरिस नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 354 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, डीयू प्रशासन ने इस मामले में साफ कर दिया है कि यदि आरोपी डीयू का निकला तो कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसमें तीन युवक शामिल हैं। मामला बृहस्पतिवार दोपहर…

Read More

तीन दिन में 433 नए मरीज

नई दिल्ली में तीन-चार दिन पहले हुई बारिश का असर दिखा और तीन दिनों में ही डेंगू के 433 नए मामले सामने आ गए। यह सरकारी आंकड़ा है, वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी। इस दौरान रोहिणी जोन से ज्यादा मरीजों की संख्या शाहदरा दक्षिण जोन में दर्ज की गई। अभी तक रोहिणी जोन में सबसे अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि हो रही थी। कुल डेंगू मरीजों की संख्या 2557 तक पहुंच गई है। एमसीडी के अनुसार अभी तक डेंगू से तीन मौत हुई हैं। दिल्ली नगर निगम की ओर…

Read More

सरकार पर गरजे फार्मेसिस्ट

रुद्रपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में रिक्त पदों को भरने, फार्मेसिस्ट सेवाओं को स्टेट केडर घोषित करने समेत अन्य मांगों पर मंथन किया गया गया। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तय कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर 10 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एसोसिएशन की बैठक में शासन व निदेशालय में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महानिदेशालय स्तर पर 42 सूत्रीय मांग व शासन स्तर पर 21 सूत्रीय मांग लंबित हैं। एसोसिएशन…

Read More