आने वाले दिनों में अगर नेता आपको समर्थन के लिए अपने रैली में बुलाएं और अपनी ही पार्टी का झंडा लगाकर आने से मना कर दें तो चौंकिएगा नहीं। यह चुनाव आयोग की सख्ती का असर है। आयोग ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति चुनावी रैली में निजी कार पर भी पार्टी का झंडा या पोस्टर लगाकर आता है तो उस वाहन का खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा। रैली व सभाओं के लिए पहली बार चुनाव आयोग ने यह नया नियम लागू किया है। इस बारे में…
Read MoreCategory: National News
चुनाव के लिए ग्रामीणों ने तैयार किए मुद्दे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों ने अपने चुनावी मुद्दे तैयार किए हैं। उन्होंने वर्षों से छाए पेयजल संकट के साथ मेट्रो और लचर बस सेवा को चुनाव मुद्दा बनाया है। अगले माह गांवों में वोट मांगने के लिए आने वाले उम्मीदवारों के सामने वे अपनी मांग पूरी करने की शर्त रखेंगे। दिल्ली के नरेला, बवाना, मुंडका, किराड़ी विकासपुरी, मटियाला, नजफगढ़, पालम, बिजवासन आदि विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस, भाजपा, आप और अन्य दलों के मुद्दों से मतदाताओं को खास लेना-देना नहीं होगा। ग्रामीणों ने इन सब बातों से खुद को…
Read Moreभाजपा में सीएम पद पर सस्पेंस बरकरार
मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर दिल्ली भाजपा में घमासान जारी है। इस बीच रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी कोई फैसला नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री पद के ऐलान को लेकर रविवार को दिनभर अटकलों का दौर चलता रहा। शाम को पार्टी मुख्यालय में जैसे ही राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, डॉ. हर्षवर्धन के समर्थन में बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। माहौल तब और गर्म हो गया, जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल बाहर निकले। कहा जाने लगा कि गोयल नाराज होकर…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने पदयात्रा अभियान शुरू किया
नई दिल्ली मे आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं। रविवार को बल्लीमारान इलाके में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ विधानसभा के प्रत्याशी शकीला अंजुम, फरहान अंजुम, विक्रम बदवार समेत कई समर्थकों ने पदयात्रा की। उधर नरेला में भी बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी सभी तरह की समस्याओं से निजात दिलाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की दर कम होगी, पानी की…
Read Moreभाजपा में चल रही खींचतान पर संघ के कड़े तेवर
नई दिल्ली प्रदेश भाजपा की राजनीतिक उठापठक ने संघ की चिंता भी बढ़ा दी है। अप्रत्यक्ष तौर पर दिल्ली की राजनीति में उसने हस्तक्षेप किया है। संघ का साफ निर्देश है कि कार्यकर्ता इस बात की चिंता छोड़ दें कि दिल्ली का सीएम कौन बनेगा। वे सौ प्रतिशत मतदान की तरफ ध्यान दें। उधर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री विजय शर्मा भी कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में कूदने का मंत्र पढ़ाने में जुटे हैं। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार विजय गोयल होंगे या डॉ.…
Read Moreमतदाता सूची में जुड़ेंगे 3.72 लाख मतदाता
दिल्ली चुनाव के लिए 16 नवंबर को जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में करीब 4 लाख नए मतदाता और जुड़ेंगे। राजधानी में 9 सितंबर के बाद अभी तक 3.72 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। सभी आवेदनों पर जांच प्रक्रिया जारी है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन को चुनाव आयोग जागरूकता अभियान को बड़ी वजह मानता है। बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में आवेदन रिसीव किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें ऑनलाइन आवेदनों की संख्या ज्यादा है। आयोग ने कहा कि 6 नवंबर…
Read Moreमोदी को पसीना क्यों आया, इस पर भी रहती है नजर
नरेंद्र मोदी की रैली में क्या कमी रही, इस पर भी नजर रखी जाती है। मोदी को पसीना क्यों आया, रैली स्थल पर मोदी दर्शकों को दिखाई पड़े या नहीं। उन्हें दीप जलाने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। इन सभी बातों पर नजर रखी जाती है। इस तरह की खामियों पर नजर रखने का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी ने दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित रैली को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि माचिस की तीली गिली होने के कारण…
Read Moreकिसे वोट दिया इसका सबूत मिलेगा
दिल्ली चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बटन दबाने के बाद आपका वोट किसे गया, इसे लेकर उठे सवालों पर अब विराम लग जाएगा। चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव में ट्रायल के तौर पर पहली बार प्रिंटर से जुड़ी ईवीएम का इस्तेमाल करने जा रहा है। वह भी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की नई दिल्ली सीट पर। दरअसल, बीते कुछ समय में ईवीएम से वोटिंग को लेकर सवाल खड़े हुए थे। आशंका जताई गई कि कोई भी बटन दबाने के बाद वोट एक ही जगह चला जाता है। इसे लेकर…
Read Moreकांग्रेस ने किया 22 प्रत्याशियों का चयन
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी ने 22 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। जल्द ही इनके नाम घोषित किए जाएंगे। अगली बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में 20 और प्रत्याशियों की सूची बनेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 22 प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया। इनमें वही विधायक शामिल हैं, जिनके जीत का अंतर काफी ज्यादा था और इनके खिलाफ कोई मजबूत दावेदारी भी नहीं की गई थी। तय किया…
Read Moreजिनको चाहिए जमीन, वह ही फाइल दबाए
हल्द्वानी। जंगलात की जमीन में वन अधिनियम के आड़े आना का रोना सरकारी महकमे रोते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ अलग है, जिन सरकारी महकमों को जमीन की जरूरत है, वह ही फाइल दबाए बैठे हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग में वन भूमि हस्तांतरण के 16 प्रस्ताव लंबित हैं, इसमें 12 प्रस्तावक विभाग पर ही लंबित है। तराई पूर्वी वन प्रभाग में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, एसएसबी, पुलिस, बिजली आदि विभागों ने विभिन्न कामों के लिए जमीन की मांग की थी, पर स्थिति यह है कि इसमें से अधिकांश प्रस्ताव सरकारी…
Read More