आम आदमी पार्टी (आप) ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही अंदरूनी जंग को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी के नेता इसे अपने लिए फायदे का सौदा मान रहे हैं। ‘आप’ जहां सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मामले को जमकर उछाल रहा है, वहीं अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के एक नेता ने कहा कि अगर विजय गोयल बनाम हर्षवर्द्धन की लड़ाई लंबी खिंचती है तो हमारी रणनीति कारगर होगी। ‘आप’ का मानना है कि भाजपा में अंतर्कलह जितनी बढ़ेगी, उतना ही…
Read MoreCategory: National News
इंडिया गेट से उठेगी मतदान करो की आवाज
मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग इंडिया गेट पर एक बड़ा आयोजन कर वोट की अपील करेगा। इसमें ह्यूमन चेन बनाने के साथ साइकिल रैली और म्यूजिक कंसर्ट का भी आयोजन किया जाएगा। दिल्ली चुनाव में पहली बार सिस्टमैटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीशिपेशन (स्वीप) के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात चुनाव में इसे आजमाया गया था। उन राज्यों में मतदान में 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ था। स्वीप के तहत दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मतदान बढ़ाने की कवायद में…
Read Moreबिखरी नजर आ रही है भाजपा
दिल्ली चुनाव में महज 43 दिन बाकी हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बिखरी हुई नजर आ रही है। सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे विवाद के कारण ज्यादातर नेताओं ने पार्टी कार्यालय से दूरी बना ली है। यहां तक कि वे अपने क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार को लेकर कम नजर आ रहे हैं। दिल्ली भाजपा में सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे घमासान के कारण पार्टी में कई धड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश टीम पूरी तरह बिखरी नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष…
Read Moreभाजपा में घमासान जारी, सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं
भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान बदस्तूर जारी है। पार्टी ने सोमवार को भी आधिकारिक तौर पर न तो प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और न ही डॉ. हर्षवर्धन के नाम का ऐलान किया। इसे लेकर दिनभर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। कार्यकर्ताओं के बीच भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर चर्चा होती रही। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने अंदरखाने यह तय कर लिया है कि डॉ. हर्षवर्धन को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इसका फैसला भी अगले दो दिनों में होने की उम्मीद…
Read Moreतोड़फोड़ और आगजनी में 14 नामजद, पांच गिरफ्तार
रुद्रपुर। गंगापुर रोड पर साइकिल सवार दो छात्रों की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्राली में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले मेें पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। शनिवार को गंगापुर रोड पर तपस्या विहार कालोनी निवासी रोहित उर्फ रिंकू (9) और तीनपानी निवासी रितिक तिवारी (10) की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत…
Read Moreरुद्रपुर दंगे के दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में हुए दंगों के मामले में सीबीसीआईडी के गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद पुलिस ने कांग्रेसी नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाजपा विधायक समेत पांच लोग पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दो अक्टूबर 2011 को रुद्रपुर में दंगा भड़क गया था। इस दौरान चार लोगों की मौत के साथ ही पांच दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी राख हो गई थी। मामले की गंभीरता को…
Read Moreथ्री व्हीलर पलटने से सेवानिवृत फौजी की मौत
खटीमा। शहर से डीजल लेकर जा रहे थ्री व्हीलर के कंजाबाग रोड पर पलट जाने से थ्री व्हीलर स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में अन्यत्र ले जाते समय पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रीपुर बिचुवा निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह (45) पुत्र मोहन सिंह निवासी मजरा फार्म श्रीपुर बिचुवा अपने थ्री व्हीलर पर खटीमा डीजल लेने आया था। घर लौटते समय कंजाबाग नहर के…
Read Moreशिक्षक समाज की आदर्श हैं पार्वती खेतवाल
बागेश्वर। पुंगर घाटी के करुली स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पार्वती खेतवाल ने पेशे के प्रति निष्ठा समर्पण और सेवा भाव की मिशाल कायम की है। शिष्यों को काबिल बनाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। लगातार अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, उनके वेतन का एक हिस्सा गरीब बच्चों पर खर्च होता है। पहाड़ के ग्रामीण स्कूलों की व्यवस्था को लेकर तमाम तरह के सवाल खडे़ हो रहे हैं। ऐसे वक्त में पार्वती खेतवाल जैसी अध्यापिकाआें का समर्पण शिक्षक के प्रति गहरा सम्मान पैदा करता है। ग्रामीणों के…
Read Moreपांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं कुबेर
अल्मोड़ा। भिकियासैंण के विनायक इंटर कालेज को मॉडल स्कूल का दर्जा देने समेत छह सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय प्रांगण में आमरण अनशन सत्रहवें दिन भी जारी रहा। द्वितीय चरण में कुबेर सिंह बिष्ट को भूख हड़ताल में बैठे पांच दिन हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही आंदोलन की उपेक्षा पर रोष जताया और आंदोलन तेज करने की धमकी दी। विनायक इंटर कालेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सत्रह दिन से कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन चल रहा…
Read Moreसीएमओ साहब निरस्त करो तबादला
लोहाघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के फार्मेसिस्ट जेएस अधिकारी के स्थानांतरण से यहां के लोग भड़क गए हैं। उनका तबादला पाटी से चंपावत जिला अस्पताल करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसकी भनक लगने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। भाजपा नेता सोबन सिंह मौनी, छात्रसंघ अध्यक्ष ललित पाटनी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कहा कि फार्मेसिस्ट अधिकारी ने यहां बेहतरीन सेवाएं दी है। उन्होंने ऐसे समय में यहां लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…
Read More