बागेश्वर। आरएसएस के जिला प्रचारक वीरेंद्र सिंह नेगी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव का एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को जबरन फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र मुकदमे से उनका नाम वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इधर व्यापार मंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। आरएसएस जिला प्रचारक के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया तो बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
Read MoreCategory: National News
चुनाव लड़ने के लिए 20 पार्षदों ने बदला दल
पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी विभिन्न दलों के पार्षदों ने दल बदलने आरंभ कर दिए है। मगर उनके दल बदलने का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। पिछली बार 19 पार्षदों ने दल बदलकर भाजपा एवं कांग्रेस की शरण ली थी। इन दोनों दलों ने पिछले नगर निगम चुनाव में उन्हें टिकट देने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई थी। फिलहाल एक दर्जन पार्षद दल बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आठ पार्षद अन्य दलों में शामिल हो गए। इस मामले में अभी कांग्रेस खाली हाथ…
Read Moreविधायक शोएब इकबाल जदयू में शामिल
दिल्ली चुनाव से पहले चार पार्षदों के साथ मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साबिर अली के राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित आवास पर किया गया था। शरद यादव ने शोएब इकबाल को पार्टी का महामंत्री बनाने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने दिल्ली सरकार पर वार करते हुए कहा कि राजधानी के कई इलाकों में जिस तरह लोग…
Read Moreचुनाव में किस नाव पर बैठेंगे डॉक्टर
दिल्ली के करीब 50 हजार डॉक्टरों और उनके परिजनों के वोट बैंक पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की निगाहें जमी हैं। भाजपा की ओर से डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लग रहा है कि अब दिल्ली के डॉक्टरों का वोट उनकी पार्टी को नहीं के बराबर मिलेगा। इसी कारण अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने डॉक्टरों को अपनी पार्टी के पक्ष में लाने के लिए डीएमए को प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करने का मन…
Read Moreतीन दिन हरियाणा-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में ड्राई डे
पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों को खुफिया सूचना शेयर करने के निर्देश दिए हैं। चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले पहलवान, शराब, कैश ट्रांसफर को रोकने के लिए बॉर्डर पर समुचित निगरानी रखें। राजधानी के 123 बॉर्डर प्वाइंट यूपी व हरियाणा से सटे हुए हैं। इसमें 85 रास्तों पर परिवहन से आवागमन है जबकि बाकी 38 प्वाइंट पर बिना वाहन के आवागमन हो सकता है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों की बैठक…
Read Moreभाजपा की सूची एक बार फिर अटकी
अगामी विधानसभा चुनावी मैदान में कौन प्रत्याशी मैदान में होगा इसे लेकर भाजपा अभी मंथन करने में ही जुटी हुई है। उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक तो हुई, लेकिन एक बार फिर नतीजा सिफर रहा। यहां सिर्फ यह तय किया गया कि उम्मीदवार कैसा होना चाहिए। लिहाजा अब यह सूची बृहस्पतिवार को नहीं आने वाली इतना तय हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने तो पहले ही साफ कर दिया है कि दिवाली से पहले…
Read Moreसंविदा विद्युत कर्मियों का टूल डाउन जारी
चंपावत/नाचनी/डीडीहाट। नियमितिकरण सहित कई मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मियों की टूल डाउन हड़ताल जारी है। संविदा कर्मी सोमवार शाम 3 बजे से टूल डाउन पर है। आंदोलनरत कर्मी को दून रवाना हो गए हैं। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, प्रचार मंत्री लक्ष्मण कन्याल, प्रमोद रावत, हरीश उप्रेती, सतीश जुकरिया, चंदननाथ गोस्वामी, लक्ष्मणनाथ, बसंत प्रसाद, नारायण राम, विक्रम सिंह, रफीक अहमद, चारू ओझा आदि ने आंदोलन को निर्णायक मुकाम पर पहुंचाने का ऐलान किया है। कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने के बजाय उत्पीड़नात्मक…
Read Moreचौपाल लगा गांवों की समस्याएं सुनें एसडीएम
चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने पटवारियों के माध्यम से चौपाल लगाकर ग्रामीण समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। यहां हुई राजस्व विभाग की मासिक बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम को चौपाल के लिए रोस्टर बनाने को कहा। साथ ही पटवारियों के क्षेत्रों में औचक मुआयने की भी हिदायत दी गई। डीएम ने नवंबर तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। अमीनों और नायब तहसीलदारों का रोस्टर तैयार कर बडे़ बकाएदारों से वसूली को को स्वयं जाने को कहा गया। परिवहन विभाग से नियमविरुद्ध चलने वाले वाहनों पर…
Read Moreउचौलीगोठ में लक्ष्मण को लगी शक्ति
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। नेपाल सीमा के रौंसाल कस्बे में भरत मिलाप के साथ राजतिलक किया गया। काकड़ में हनुमान और रावण के बीच में संवाद हुआ। रैघांव में राजतिलक की तैयारियों के साथ कैकई का कोप भवन में जाना, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का वन की ओर प्रस्थान, महाराजा दशरथ का प्राण त्यागने की रामलीला दिखाई गई। मूलाकोट में लक्ष्मण शक्ति की रामलीला हुई। उचौलीगोठ गांव की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति से कुंभकरण वध तक की लीला का मंचन हुआ। मेघनाद के वाणों…
Read Moreदुर्घटनाओं में ठेकेदार और व्यापारी की मौत
रुद्रपुर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में ठेकेदार और किच्छा के कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम मुकरौली (जाहनाबाद) यूपी निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गंगापुर रोड स्थित विजय लक्ष्मी एंक्लेव में परिवार सहित रहता है। वह सिडकुल स्थित कुशलवा इंटरनेशनल लिमिटेड में लेबर सप्लाई का ठेकेदार था। बीती रात सुरेंद्र बाइक पर सिडकुल से वापस घर लौट रहा था। तभी गंगापुर मोड पर अनियंत्रित कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास…
Read More