योगेंद्र यादव ने कहा कि वे आप पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन की मूल सीडी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। अगर किसी को भी इसमें किसी को भी खामी नजर आए तो वह ‘आप’ को सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही यादव का कहना था कि एक मीडिया चैनल पर स्टिंग दिखाने के दौरान दावा किया जा रहा था कि आप में ईमानदारी प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी झूठ बोला गया। मूल सीडी में जीके और करावल…
Read MoreCategory: National News
जल प्रलय में लापता मिले घर पर
चंद्रनगर रेलवे कॉलोनी मुरादाबाद (यूपी) हाल निवासी श्रीकोट श्रीनगर मदनमोहन पंत की ओर से अपनी पत्नी और पुत्री की केदारनाथ जल प्रलय में आने की बात कहकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पता चला कि पंत ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उनका कोई पुत्र नहीं है। उनकी पत्नी और पुत्री सकुशल घर पर हैं। केस-2 गुप्तागंज बाजार जिला पलवल (हरियाणा) के देवेंद्र चौहान ने एक युवती के केदारनाथ आपदा में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच दल के मौके पर पहुंचने पर पता चला…
Read Moreवजीफा नहीं मिलने पर ब्राह्मण सभा नाराज
बागेश्वर। ब्राह्मण महासभा की बैठक में तेजस्वी योजना का वजीफा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने सरकार पर सामान्य जाति के गरीबों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। ग्राम सभा पाटली में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष सामान्य जाति के प्रतिभावान बच्चों को तेजस्वी योजना के नाम पर वजीफा मिलता था, लेकिन इस साल प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण सामान्य वर्ग के बच्चों को योजना में मिलने वाला वजीफा नहीं दिया गया है जबकि फार्म भरे गए थे। बैठक में सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र…
Read Moreपार्क में कौड़िया-किमसार मार्ग के नाम से दो सड़कें
कोटद्वार। राजाजी नेशनल पार्क में कौड़िया-किमसार मार्ग के नाम से दो-दो सड़कें दर्ज हैं। मगर पार्क के अधिकारियों को यह जानकारी नहीं हैं। जिस कौड़िया-किमसार मार्ग के पार्क के कायदे कानूनों में फंसने और पक्का न बनने की बात आए दिन होती रहती है, दरअसल वह मार्ग तो पार्क के वजूद में आने से पहले से ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित है। उसके पक्का बनने में कोई विधिक अड़चन नहीं है। यह खुलासा आरटीआई के तहत प्राप्त प्रमुख सचिव वन के पत्र से हुआ है। प्रमुख सचिव वन रामास्वामी…
Read Moreगुणवत्ता खराब मिली तो होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों में देरी होने और खराब गुणवत्ता पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी केके वार्ष्णेय ने कहा कि स्कूल प्रबंध समितियों, अभियंताओं और अधिकारियों को गुमवत्ता पर खास ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हर निर्माण कार्य में छत पड़ने तक 75 प्रतिशत की राशि दी जाएगी और काम पूरा होने पर शेष 25 प्रतिशत…
Read Moreएक और घायल को हल्द्वानी रेफर किया
धारचूला/पिथौरागढ़। तांथरधार में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रविनाथ (17) को आज सुबह हल्द्वानी रेफर कर दिया है, जबकि पार्वती देवी (27) और उसके बेटे बृजेश (9) को कल ही हल्द्वानी रेफर कर दिया था। चालक बलबहादुर (55) और कमला देवी (30) पत्नी धनी नाथ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि रविनाथ के सिर पर गंभीर चोट है। उसे बेहतर इलाज की जरूरत है। इस कारण उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।…
Read Moreबाघ का महिला पर हमला, बाल-बाल बची
रामनगर। कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में घास लेने गई ग्राम रिगौंड़ा निवासी कमला देवी (32) पत्नी जोगा सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। बचने के चक्कर में भागी कमला अचानक जमीन पर गिरकर घायल हो गई। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है। सूचना पर सीटीआर कर्मी भी पहुंचे। प्रभारी रेंजर मथुरा मावड़ी के सामने ग्रामीणों ने विरोध जताया। बाघ को पकड़ने का भरोसा दिए जाने पर…
Read Moreबच्चों की क्षमता का सही आंकलन करना जरूरी: प्रो. तिवारी
भीमताल। हरमन माइनर स्कूल का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि बायोटेक माइक्रोबायलाजी की विभागाध्यक्ष डा. वीना पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्राइमरी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने गणेश स्तुति के साथ की। बाल कलाकारों ने अंग्रेजी की कविता ‘हेयर वी गो राउंड द मलबरी बुश, कुमाऊंनी नृत्य ओ हेमू तू गाड़ी चला, कोरस हम होंगे कामयाब, अंग्रेजी नाटक जस्टिस, हिंदी…
Read Moreकाम भी सिखाएंगे, नौकरी भी दिलाएंगे
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में रह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम कुल 400 युवाओं को अलग-अलग 16 कोर्सों में मुफ्त प्रशिक्षण देगा। इसमें 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार की गारंटी भी है। छह कोर्स ऐसे भी रखे गए हैं जिसमें शैक्षिक योग्यता की भी आवश्यकता नहीं है। रिटेलिंग में प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 44 लोगों को चयनित किया गया है। अब 15 कोर्सों के लिए 366 युवाओं का चयन होना है। आवेदन फार्म नगर निगम में ही मिल रहे हैं।…
Read Moreअब जनमत की जीत का प्रतीक भी होगा तहसील भवन
हल्द्वानी। जनमत में बड़ी ताकत होती है। अब तक केवल हल्द्वानी की ऐतिहासिक धरोहर कहलाने वाला तहसील भवन आज से जनमत की जीत का प्रतीक भी होगा। भवन बचाने के लिए हस्ताक्षर कर आपने जो हसरत जाहिर की थी, वह पूरी होती दिख रही है। कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने साफ कर दिया है कि ऐतिहासिक महत्व वाले हिस्से का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम की भी राय ली जाएगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और पार्किंग के लिए परिसर में ही पीछे की ओर…
Read More