बैचवाइज़ टीजीटी काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को 1,023 नए टीजीटी मिल गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को अक्तूबर-नंवबर 2023 के दौरान हुई बैचवाइज काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। टीजीटी आर्ट्स में 496, नॉन मेडिकल में 333 और मेडिकल में 194 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। स्कूलों में टीजीटी के 1,758 पद रिक्त थे। अब नई भर्ती होने से शिक्षकों की कुछ कमी दूर हो जाएगी। नियुक्तियां मिलने के बाद 735 पद रिक्त रह जाएंगे। इन पदों को सीधी…
Read MoreCategory: National News
हिमाचल की महिलाए 1500 रुपये प्रति माह प्राप्त करने के लिए आज से कर सकेगी आवेदन
सुक्खू सरकार में प्रतिमाह 1,500 रुपये लेने के लिए महिलाएं गुरुवार से आवेदन कर सकेंगी। बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना अधिसूचित कर दी है। सरकार से नियमित आय प्राप्त नहीं करने वाली महिलाओं को ही 1,500-1,500 रुपये मिलेंगे। धनराशि लेने के लिए महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करने होंगे। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश की पात्र महिलाओं को योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25…
Read Moreसुक्खू सरकार की कैबिनेट के निर्णय, ये लिए गए फैसले
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओ (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया। बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति…
Read Moreभाजपा ने हरियाणा में किन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा, किन का कटा पत्ता , जानिए विस्तार से
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा के छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सीएम पद और विधायकी छोड़ने के बाद पार्टी ने मनोहर लाल को करनाल सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट पार्टी ने काट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में आने वाले अशोक तंवर को पार्टी ने इनाम दिया है। उन्हें सिरसा सुरक्षित सीट से मैदान में…
Read Moreराष्ट्रपति ने यूसीसी विधेयक पर लगाई मोहर, नियमावली बनते ही उत्तराखंड में तुरंत प्रभाव से होगा लागू
राज्यपल ने इस विधेयक को अनुमोदन हेतु राष्ट्रपति को भेजा था । जिस पर राष्ट्रपति ने अपनी मोहर लगा दी है । समान नागरिक संहिता (य़ूसीसी) अब नियमावली बनने के बाद इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी की पुष्टि सचिव गृह शैलेश बगोली ने दी। राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा था। राजभवन ने इस पर विचार करने के बाद विधायी विभाग को भेजा था। विधायी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। चूंकि यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय…
Read Moreभाजपा ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल की इन सीट पर उतारे ये प्रत्याशी, जानिए पूरी रिपोर्ट
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी । भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में हिमाचल की दो सीटों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर फिर भरोसा जताया गया है। वहीं, शिमला सीट से भी सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। शिमला सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मंडी और कांगड़ा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अभी तय नहीं हुए हैं। सूत्रों…
Read Moreधन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री
सिरमौर ज़िला के विधानसभा क्षेत्र शिलाई में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निदान उनकी प्राथमिकता है और वह राजनीतिक हित साधने के लिए समस्याओं को लटकाने में विश्वास नहीं रखते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समय पर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए नहीं अपितु जन कल्याण के लिए सोच समझकर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आम…
Read MorePM मोदी ने 10 साल में देश में एक नई कार्य संस्कृति की शुरूआत की : अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश में एक नई संस्कृति की शुरूआत की। उन्होंने जो कहा, वो किया और वादों को धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होंने देश की 13 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए। एक करोड़ लोगों के घर में पाइप से गैस पहुंचाई। 14 करोड़ लोगों के घरों में नल से जल पहुंचाया। 14 करोड़ शौचालय बनाए, तीन करोड़ से अधिक घर बनाए और 60 करोड़ गरीबों को प्रति माह पांच किलो अनाज…
Read Moreपीडीपी को नहीं देंगे पिछली बार जीती सीटें, कांग्रेस दे सकती है अपने हिस्से से : उमर
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकें) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू में कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर घाटी की तीन सीटों में से कोई भी सीट पीडीपी को नहीं देगी। कांग्रेस चाहे तो जम्मू की दो सीटें या लद्दाख की एक सीट में से कोई उन्हें दे सकती है। नेकां पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कश्मीर की तीनों सीटों पर वे चुनावी मैदान में उतरेंगे और जम्मू की दो और लद्दाख की एक सीट पर कांग्रेस के साथ चर्चा चल रही है। लोकसभा के साथ हों विधानसभा के…
Read Moreलोकसभा चुनाव : उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला फिर अटका, देर रात तक चली सीईसी की बैठक
सीईसी की बैठक में हरिद्वार, गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय नहीं हो पाया है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला नहीं हो पाया है। सोमवार को नई दिल्ली में देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला अटका हुआ है। 15 मार्च को दोबारा से सीईसी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में राष्ट्रीय…
Read More