भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल की इन सीट पर उतारे ये प्रत्याशी, जानिए पूरी रिपोर्ट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल की इन सीट पर उतारे ये प्रत्याशी, जानिए पूरी रिपोर्ट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी । भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में हिमाचल की दो सीटों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर फिर भरोसा जताया गया है। वहीं, शिमला सीट से भी सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। शिमला सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मंडी और कांगड़ा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अभी तय नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मंडी व कांगड़ा से टिकट बदले जा सकते हैं, इसलिए निर्णय नहीं लिया गया है।

अनुराग ठाकुर का राजनीतिक सफर
अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर में हुआ था। अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शीला देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होने जालंधर के दोआब कॉलेज से बीए किया। पहली बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर पिछले चार चुनाव लगातार जीते हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। जनवरी 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने। अनुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं।  इससे पहले ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 2010 में वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था

अनुराग के नाम ये उपलब्धियां भी

20 जनवरी 2019 को संसद रत्न सम्मान से सम्मानित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए वर्ष 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता बने।
हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बने।
हॉकी हिमाचल प्रदेश के महासचिव भी रहे।
भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य।
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव रहे और 22 मई 2016 को बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए।
अनुराग 34वें और दूसरे कम उम्र के अध्यक्ष बने।
अनुराग ठाकुर जुलाई 2016 में प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने।  बाद में उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया।  वह प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बनने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं |

कश्यप का राजनीतिक सफर 

 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था।  वे वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश कश्यप को शिमला ससदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है।

वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं कश्यप
23 मार्च 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, जनसंपर्क एवं संचार प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है।

Related posts