भरमौर (चंबा)। बारिश व बर्फबारी के कारण उपमंडल भरमौर में लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। भरमौर में वर्ष 2013 से लेकर अब तक लोक निर्माण विभाग को लगभग चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उपमंडल भरमौर में कुल 29 पंचायतें हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग के चार सब डिवीजन आते हैं। इसमें भरमौर, गरोला, होली व राख सब डिवीजन शामिल हैं। दिसंबर माह से लेकर अब तक यहां पर लगभग एक दर्जन बार बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क…
Read MoreCategory: National News
रोहतांग टनल पर खर्च हुए 830 करोड़
मनाली(सरिता) जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने शुक्रवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का दौरा किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता एसके राव, स्ट्रावेग कंपनी के इंजीनियर व्लाडमीर तथा एफकॉन कंपनी के इंजीनियर सुनील त्यागी से निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा ने उपाध्यक्ष रवि ठाकुर को अवगत करवाया कि अब तक रोहतांग टनल के दोनों छोरों पर भारत सरकार की ओर से 830 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। टनल…
Read Moreस्कालरशिप से वंचित न रह जाएं बच्चे
ऊना(विवेक त्रिपाठी) केंद्र की प्री मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति से ऊना जिले में सैकड़ों बच्चे वंचित हो सकते हैं। यह स्कालरशिप अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौवीं कक्षा तक के बच्चों को मिलती है। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने जिलेभर के स्कूलों से बच्चों के नाम मंगवाए थे। लेकिन बच्चों के नाम भेजने में स्कूलों का रवैया उदासीन रहा है। जिलाभर के की स्कूलों ने निर्देशों के बावजूद बच्चों के नाम उप निदेशक कार्यालय को प्रेषित नहीं किए हैं। अब उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कार्यालय ने सभी स्कूलों को…
Read Moreआउटर सिराज तक नहीं पहुंचे पर्यटक
आनी (कुल्लू)(भाग सिंह) प्रदेश के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि पर्यटक अभी भी गांवों तक नहीं पहुंच पाए हैं। हर गांव की कहानी के तहत विकसित करने का जो कार्य शुरू किया गया था वह भी कमजोर पड़ गया है। इसमें कुल्लू जिले में आनी का शमशरी महादेव मंदिर प्रथम स्थान पर आया था और उस समय इस गांव को विकसित करने के कई दावे तो हुए और सरकार ने पैसा भी दिया, लेकिन सरकार बदलते ही वे दावे हवा हो…
Read Moreडंसा आयुर्वेदिक अस्पताल को मिला चिकित्सक
डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा) नोगवैली डंसा के आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त कर दिया है। सरकार के आदेशानुसार वीरवार को डा.रोजी गुप्ता ने डंसा में पदभार संभाल लिया है। यह जानकारी खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डा. केके मोक्टा ने दी है। नोगवैली की डंसा पंचायत में आयुर्वेदिक चिकित्सक न होने से लोगों को यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एक साल से पंचायत और आसपास के क्षेत्रों लालसा और शिंगला के मरीजों क ो प्राथमिक उपचार के लिए भी रामपुर के खनेरी…
Read Moreबर्फबारी से निगम को सवा करोड़ की चपत
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) बर्फबारी से किन्नौर जिला में पथ परिवहन निगम को अब तक 1.25 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। हालत यह है कि करीब तीन माह से सड़कें बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नहीं चल पा रही है। इस कारण निगम को नुकसान हो रहा है। बर्फबारी से निगम को दिसंबर माह से अब तक सवा करोड़ का नुकसान आंका गया है। बर्फबारी के बाद दिसंबर माह से अब तक जिला के अधिकांश ग्रामीण रूट बंद रहने से जहां जिले के ग्रामीण…
Read Moreअमित के प्रदेश सचिव बनने पर खुशी
कुल्लू(भाग सिंह) कुल्लू के अमित गौड़ को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव चुने जाने पर एनएसयूआई ने खुशी जाहिर की है। महाविद्यालय कुल्लू में एनएसयूआई ने अमित गौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व कैंपस उपाध्यक्ष मनीष कश्यप, जिला महासचिव अदीत, शिवम, सोमदेव, राज कश्यप, प्रदीप, नरेंद्र ठाकुर, संदीप जोशी, तुषार कटोच, सुनील दत्त, दिनेश, रोशनी, अनामिका, नेहा, डिंपल, तनुजा, सोनिया, इंद्रदेव, शेरप, सूरज, अश्विनी, विजय सोनी आदि ने अमित गौड़ को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी। अमित गौड़ ने प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस पार्टी…
Read Moreकुल्लू की डेढ़ दर्जन सड़कें बंद
कुल्लू(भाग सिंह) हफ्ते से खराब चल रहा मौसम अब कुल्लूवासियों के लिए गले की फांस बन गया है। बर्फबारी और बारिश के चलते कुल्लू में करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। उधर, लाहौल घाटी के लोगों की मुसीबतेें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी और बारिश से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी कुल्लू और लाहौल में बर्फ के फाहों के साथ-साथ बारिश का दौर दिन भर जारी रहा। रोहतांग दर्रे में एक फुट तथा जलोड़ी…
Read Moreविधायक राजनीति के नशे में चूर : मारकंडेय
कुल्लू(भाग सिंह) जिला लाहौल-स्पीति की आम जनता और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ वर्तमान सरकार तथा स्थानीय विधायक रवि ठाकुर खिलवाड़ कर रहे हैं। ये शब्द पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहे। इस दौरान मारकंडेय ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। लेकिन, अभी तक उड़ानें नहीं होने से प्रश्नपत्र कुल्लू में ही फंस गए हैं। सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक रवि ठाकुर राजनीति के नशे में चूर हैं और विकासात्मक…
Read Moreकेवी में इसी सत्र से कक्षाएं : अग्निहोत्री
ऊना(विवेक त्रिपाठी) सलोह ट्रिप्पल आईटी का नींव पत्थर रखने के बाद उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिन 54 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है, उनमें सलोह का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। इसमें अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। जिले में यह दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। सलोह में केंद्रीय विद्यालय आठ साल पहले खुलना था लेकिन पूर्व भाजपा शासन में हरोली को केंद्रीय विद्यालय से वंचित कर दिया गया था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने कु…
Read More