शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने से निजात मिलेगी। आयोग की ओर से चुनाव ड्यूटी पर लगे हर कर्मचारी को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर कर्मचारी अपने संसदीय क्षेत्र के किसी भी बूथ पर ड्यूटी देते समय कहीं भी वोटिंग कर सकेंगे। संसदीय क्षेत्र से बाहर ड्यूटी होने पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग करनी पड़ेगी। संसदीय क्षेत्र में मतदान चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी उसी दिन कर सकेंगे। हिमाचल में चुनाव ड्यूटी पर 42 हजार…
Read MoreCategory: National News
कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में डेरा
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, प्रकाश चौधरी जैसे प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में डट गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेता सोमवार को कई केंद्रीय नेताओं से मिले। दोनों पार्टी नेताओं ने दिल्ली में टिकटों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। हालांकि, इन नेताओं के विचार जानने के बावजूद सोमवार को भी प्रदेश कांग्रेस की चारों टिकटों पर निर्णय नहीं हो…
Read Moreएसएमएस बताएगा, कहां है पोलिंग बूथ
शिमला(वीरेन्द्र खागटा) चुनाव नजदीक है, आप वोट डालने का मन बनाकर बैठे हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि किस पोलिंग बूथ पर आपको वोट डालना है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आप सिर्फ एक एसएमएस भेजकर यह पता लगा सकते हैं कि आपका पोलिंग बूथ कौन सा है। अकसर लोगों को यह पता नहीं होता कि उन्हें किस पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालना है। ऐसे में चुनाव वाले दिन कई लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है और इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसी समस्या…
Read More15.13 करोड़ में नीलाम गरामोड़ा बैरियर
बिलासपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टोल टैक्स बैरियर यूनिट गरामोड़ा रविवार को नीलाम कर दी गई। उपायुक्त डा. अजय शर्मा की विशेष उपस्थिति में नगर परिषद के सभागार में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में इस यूनिट के लिए महज एक आवेदन आया। ऐसे में एकमात्र आवेदक को वर्ष 2014-15 के लिए यह यूनिट 15,12,99,999 रुपये में आवंटित कर दी गई। पिछले साल की तुलना में यह राशि 1,88,999 रुपये अधिक है। आबकारी एवं कराधान विभाग की गरामोड़ा टोल टैक्स बैरियर की नीलामी के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया…
Read Moreभ्रष्टाचार की जननी केंद्र सरकार : अनुराग
नयनादेवी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। केंद्र की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भटेड़, खुलवीं, ग्वालथाई का दौरा किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी केंद्र सरकार की देन है। सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश सरकार ने नयनादेवी क्षेत्र के तहत आनंदपुर…
Read Moreसीडीपीओ के आरएंडपी रूल में संशोधन करें
बिलासपुर। कई वर्षों की सेवाओं के बावजूद पदोन्नति न मिल पाने से मायूस आईसीडीएस पर्यवेक्षकों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के भर्ती व पदोन्नति नियमों में संशोधन की वकालत की है। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि आरएंडपी रूल में बदलाव करके उन्हें सीडीपीओ पदों के लिए 80 फीसदी कोटा दिया जाए। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप पोसवाल व महासचिव विक्रांत चौहान की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि यह वर्ग महिला…
Read Moreभत्ता नहीं, पेंशन में वृद्धि करे सरकार
बिलासपुर(सोनू शर्मा)पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेंशन भत्ता देने संबंधी फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। संगठन का कहना है कि पेंशनर्स की मांग पंजाब की तर्ज पर पेंशन में वृद्धि करने की थी, सरकार ने पेंशन भत्ता देकर पल्लू झाड़ लिया। संघ ने इस पर पुनर्विचार करने के साथ ही सरकार से अन्य वाद पूरे करने की भी मांग की है। रविवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर इकाई के अध्यक्ष दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की…
Read Moreमनाली में बर्फबारी के साथ पड़े ओले
मनाली/कुल्लू (सरिता /भाग सिंह)सोमवार को कुल्लू घाटी का मौसम खराब रहा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश और बर्फ के फाहों के साथ-साथ ओले भी पड़े। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला और कोठी में करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है। वहीं, ढालपुर में सजे दस दिवसीय गांधी हस्तशिल्प मेले में भी बारिश का व्यापक असर पड़ा है। बारिश के चलते मेले में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ सकी। इससे देशभर से आए हस्तशिल्पियों की उम्मीदों…
Read Moreकिन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं शाम के समय रामपुर में भी बारिश शुरू हो गई है। इससे एक बार फिर तापमान गिर गया है। रविवार को सांगला का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार शाम को बटसेरी, रक्षम, छितकुल, सांगला, कामरू, चांसु, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, मुरंग, ठंगी, जंगी, कानम, लिप्पा, आसरंग, नैसंग, ज्ञाबुंग, रौपावैली, पूह, मलिंग, नाको, यंगथंग, चांगो, हांगो, लियो, सुमरा, शलखर सहित…
Read Moreहिम तेंदुओं के संरक्षण को बने ठोस योजना
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्नो लैपर्ड (हिम तेंदुए) के संरक्षण में जुटी वियोंड वाइल्ड स्वयंसेवी संस्था पुणे ने प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सरकार से विलुप्त हो रहे हिम तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में प्रयास करने की मांग की है। स्नोे लैपर्ड कंजरवेंसी ट्रस्ट आफ इंडिया लेह के साथ इस दिशा में मिलकर काम कर रही पुणे की स्वयं सेवी संस्था वियोंड वाइल्ड के संयोजक हिम कल्याण पंडित और मिनीनो ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने हालांकि हिम तेंदुओं को विलुप्त हो रही प्रजाति को सूची में डालने और…
Read More