149 कर्मियों के खिलाफ पेश होंगे चालान

धर्मशाला।(आत्मा राम)शिक्षा बोर्ड फर्जी प्रमाणपत्र केस से जुड़े दो मामलों में पुलिस को बोर्ड की प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अदालत में मामले में संलिप्त करीब 149 कर्मचारियों के खिलाफ चालान पेश किए जाएंगे। पुलिस 100 कर्मचारियों के चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बोर्ड कर्मचारियों से लेकर डाकिये और छात्रों की संलिप्तता पाई गई थी। मामले में पुलिस ने 249 गिरफ्तारियां की थीं। पुलिस आगामी कार्रवाई को लेकर बोर्ड से प्रोसिक्यूशन स्वीकृति की मांग कर रही थी। इसे लेकर कई बार…

Read More

सबसे महंगा बिका था चार टिकटों का सेट

धर्मशाला( आत्मा राम) भारत को अंग्रेजों से आजाद करवाने के बाद महात्मा गांधी के व्यक्तित्व के विदेशों में भी लोग कायल थे। महात्मा गांधी ने विदेशों में भी लोगाें के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। 1947 में जैसे ही महात्मा गांधी पर आधारित चार टिकटों का सेट रिलीज हुआ तो टिकटों को विदेशों में भी पत्राचार में प्रयोग में लाया गया। हालांकि, टिकटों की मांग बढ़ने के बाद उस समय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विदेशों में टिकटों को पत्राचार में प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सेट…

Read More

तीन दिन में कैसे निकलेगा रिजल्ट?

धर्मशाला (आत्मा राम)जमा एक के पेपर आउट मामले का खुलासा करने के बाद जमा एक के फिजिक्स और आईपी के पेपर रद्द हुए हैं। आनन-फानन में पेपर दोबारा करवाने का निर्णय हुआ और तिथियां 28 मार्च तथा दो अप्रैल रख दी गईं। साथ ही परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को निकालने का निर्णय हुआ। हालांकि, पहले रिजल्ट 31 मार्च को निकलना था, लेकिन पेपर आउट होने के चलते परिणाम लेट करना पड़ा। अध्यापकों के लिए पेंच फंस गया है कि 28 मार्च से जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं का स्पॉट मूल्यांकन…

Read More

आनी का विकास कांग्रेस की देन : प्रतिभा सिंह

आनी/दलाश (कुल्लू) (रोहित)मंडी लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सांसद प्रतिभा सिंह का लोगों ने आनी दौरे के दुसरे दिन पुराने रीति रिवाजों से स्वागत किया। आनी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने दस जनसभाएं की। वीरवार को उन्होंने खंड की दुर्गम पंचायत बुच्छैर के लढ़ागी, च्वाई, दलाश, कुठेड़ और नित्थर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि आउटर सिराज का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आनी, लूहरी औट को उच्च मार्ग का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे…

Read More

चिराग तले अंधेरा देखना है तो मिनी सचिवालय आइए

रामपुर बुशहर(संदीप नेगी)शायद चिराग तले अंधेरा इसी को कहते हैं। आम पब्लिक को सुविधाएं मुहैया करवाने वाले प्रशासनिक विभागों के अधिकारी खुद ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रामपुर सब डिवीजन के मिनी सचिवालय में न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय की। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता भी यही बैठते हैं फिर भी परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। सफाई की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली बोतलें बिखरी हैं। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस इमारत के अंदर…

Read More

अब पैसे देकर भी चुनाव नहीं लड़ रहे कांग्रेसी : धूमल

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देहरा में नवीन धीमान की भाजपा में वापसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम से बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि घर, घर होता है और मकान, मकान होता है। धूमल ने कहा कि फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। पहले कांग्रेस में पैसे देकर टिकट लेनी पड़ती थी, अब पैसे देकर भी नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…

Read More

धाम खिलाई तो प्रत्याशी के खाते में जाएगा खर्चा

धर्मशाला। चुनावी रैली के दौरान धाम के आयोजन का समस्त खर्च संबंधित उम्मीदवार के चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा सीपॉलरासु ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनाव व्यय से संबंधित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान आयोजित होने वाली किसी भी चुनावी रैली का सारा व्यय संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। इस लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार को 70 लाख व्यय करने का अधिकार है। रैली के…

Read More

कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट का इतिहास

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की प्रतिष्ठित कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर सर्वाधिक मत प्रतिशत हासिल करने का रिकार्ड विक्रम चंद महाजन के नाम है। 1971 के लोस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम चंद को 65.97 प्रतिशत वोट मिले थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चौधरी सरवण कुमार महज 23.94 फीसदी मत ही हासिल कर पाए थे। उसके बाद से इस सीट पर दस चुनाव हो चुके हैं, लेकिन उनके इस रिकार्ड को अभी तक कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद…

Read More

आधी रात को किए थे पेपर आउट

बैजनाथ (कांगड़ा)। जमा एक पेपर आउट मामले में मंगलवार पूरा दिन पूछताछ के दौरान छात्रों ने क्या उगला, पुलिस इसका पटाक्षेप करने से गुरेज कर रही है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो स्कूल प्रिंसिपल के बेटे ने बयान में कहा है कि उसे अन्य छात्रों ने डराया और धमकाया। उसने डर के मारे पेपर आउट करने में उनकी मदद की। अब तक की पुलिस जांच में आठ विद्यार्थियों के नाम सामने आए हैं। सात छात्रों से पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ की है, जबकि एक विद्यार्थी पुलिस के…

Read More

सीएम के दौरे को लेकर हुई चर्चा

काईस (कुल्लू)। काईस कांग्रेस सर्कल कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने सर्कल के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कर लें और गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार…

Read More