रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस विरोध भाव से काम नहीं करती। कांग्रेस ने प्रदेश में विकास किया है और आगे भी करती रहेगी। वह मंगलवार को रामपुर के दरबार परिसर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज तक केवल विकास कार्य को ही प्राथमिकता दी है, लेकिन भाजपा ने सत्ता संभालते ही वीरभद्र सिंह को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में तकनीकी…
Read MoreCategory: National News
हिमाचल भाजपा ने मोदी की तीन रैलियां मांगी
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल भाजपा ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तीन और रैलियां हिमाचल के लिए मांगी हैं। ये रैलियां मंडी, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीटों पर करवाई जाएंगी। हिमाचल में 7 मई को मतदान है, इसलिए 25 अप्रैल से 5 मई के बीच ये रैलियां हो सकती हैं। इसी अवधि में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज जैसे केंद्रीय नेताआें के हिमाचल दौरे भी हो सकते हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को हमीरपुर संसदीय सीट के सुजानपुर में एक बड़ी चुनावी रैली…
Read Moreएचपीसीए केस में फैसला सुरक्षित
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल हाईकोर्ट ने एचपीसीए पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के आग्रह की याचिका में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। सोमवार को यह मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई को लगा। इसी केस में विजिलेंस पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दायर करने वाली है। एचपीसीए की ओर से पीएस पटवालिया ने कहा कि विजिलेंस चार्जशीट दायर करने की जल्दबाजी में है, ताकि राजनीतिक उद्देश्य पूरा किया…
Read Moreहिमाचल को कब मिलेगा पीजीआई जैसा संस्थान
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल प्रदेश को भले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में अवार्ड मिला हो, लेकिन सुविधाओं को लेकर हकीकत ये है कि यहां एक भी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नहीं है। जन्म के बाद नवजात को बचाने के लिए आईसीयू और निको की सुविधा तक नहीं है। हेड इंजरी और अन्य गंभीर रोगों के इलाज के लिए यहां के मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ता है। हर साल दो से ढाई हजार गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए पीजीआई रेफर करना पड़ता है। बार्डर से सटे प्रदेश के मरीजों को पंजाब,…
Read Moreहैरतअंगेज! माचिस की एक तिल्ली ने बचाई दो लोगों की जान
शिमला वीरेन्द्र खागटा 15 घंटे तक तूफान में फंसे रहे दो लोग रोहतांग की बर्फीली तूफान के बीच फंसे दो लोगों के लिए माचिस की एक तिल्ली जीवनदायिनी साबित हुई है। शून्य से लगभग 25 डिग्री तापमान के साथ बर्फीली तूफान में करीब 15 घंटे तक फंसने के बाद यह दोनों शख्स जिंदा निकल आए हैं। ये हैं 52 साल के धर्मचंद और 53 वर्षीय टीचर प्रेम सिंह। दोनों बर्फ में फंस गए थे। इन्हें ढूंढने के लिए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमों के हाथ पांव फूल गए थे। गनीमत…
Read Moreएनएसयूआई स्थापना दिवस में स्टोक्स होंगी मुख्यातिथि
शिमला (वी डी शर्मा) एनएसयूआई बुधवार को विश्वविद्यालय में बुधवार को अपना 43वां स्थापना समारोह मनाएगी। इस राज्य स्तरीय समारोह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिंपल चौधरी और विवि इकाई अध्यक्ष हुकम सिंह ने बताया कि विवि सभागार में आयोजित किये जा रहे इस स्थापना दिवस समारोह में पूरे प्रदेश भर की जिला इकाईयों और कालेज इकाईयों के पदाधिकारी शरीक होंगे। समारोह में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ओर पहाड़ी लोक गायक अपने गीतों से…
Read Moreशिमला से ‘आप’ के सुभाष देंगे कश्यप और ब्राक्टा को टक्कर
शिमला वीरेन्द्र खागटा संबंधित ख़बरें केजरीवाल समेत बड़े नेता 11 से पंजाब में डालेंगे डेरा ‘AAP की क्रांति’ छापकर किया प्रचार, EC सख्त अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शिमला आरक्षित सीट से सुभाष चंद्र को प्रत्याशी घोषित किया है। 59 वर्षीय सुभाष चंद्र पिछले साल पीडब्ल्यूडी से एक्सईएन पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने 20 साल नगर निगम शिमला में सेवाएं दी तो 16 साल लोक निर्माण विभाग में। वह सरकारी सेवा के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में संयुक्त सचिव और प्रेस सचिव जैसे पदों पर भी रहे…
Read Moreगिले शिकवे दूर कर मनकोटिया बोले, हम साथ साथ हैं
लंबे समय से कोपभवन में बैठे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को आखिकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाहर निकाल ही लिया। नाराज मनकोटिया को मनाने वीरभद्र सिंह सुधीर शर्मा के साथ सुबह करीब आठ बजे मेजर के घर पहुंचे। यहां चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक वार्ता शुरू की और नाश्ते तक सारे गिले शिकवे दूर कर लिए। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। मनकोटिया के घर पर नाश्ता करने के बाद वीरभद्र सिंह चुनावी जनसभाओं में प्रचार के लिए निकल गए। वहीं, मनकोटिया ने सुबह की वार्ता…
Read Moreदो दिन में उमड़े 80 हजार श्रद्धालु
नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। नवरात्र पर्व के शुरूआती दिनों में हालांकि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुट पा रही थी। लेकिन, रविवार और सोमवार को यहां भक्तों का ठीक ठाक तांता लगा। दोनों दिन लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेका। उधर, अष्टमी पूजन पर यहां अपने बच्चों के मुंडन संस्कार पूरे करने के लिए भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से…
Read Moreचार उद्यान केंद्रों पर लटका ताला
सलूणी (चंबा)। सरकार ने उद्यान केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन उनमें स्टाफ की तैनाती नहीं की। ऐसे में विकास खंड सलूणी के चार उद्यान केंद्रों पर ताला लगा हुआ है। ये केंद्र पिछले करीब पांच वर्ष से बंद पड़े हुए हैं। इस कारण सैकड़ों बागवानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब पांच साल पहले सलूणी के मैड़ा, किलोड़, बरंगाल और तेलका में उद्यान केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इनमें न तो उद्यान प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की गई और न ही अन्य स्टाफ…
Read More