शिमला बाहर से दवा लिखने के मामले में जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। – -डॉ. अरुण उपाध्याय, उप निदेश्ाक स्वास्थ्य आयुर्वेद आयुर्वेद अस्पताल छोटा शिमला में कुछ डॉक्टर मरीजों को अंग्रेजी दवा लिख रहे हैं। यह दवाएं मरीजों को मजबूरन बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। ‘इंडियन बुलेटिन ’ ने सोमवार को अस्पताल जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इनमें…
Read MoreCategory: National News
डिग्री लेने के लिये छात्रों से गैर क़ानूनी तरीके से हो रही है धन की उगाई
शिमला 2008 से यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की डिग्रियां प्राइवेट कॉलेजों के बीएड छात्र फ्री में मिलने वाली डिग्री के पैसे चुका रहे हैं। बीएड करने के बाद इन्हें एचपीयू की ओर से दी जाने वाली डिग्री नहीं मिली है। हजारों छात्र सालों से डिग्री का इंतजार कर रहे हैं। कोर्स के दौरान फीस चुकाने के बावजूद अब फिर से एचपीयू में पैसे जमा करवाकर डिग्री लेनी पड़ रही है। नियम के अनुसार ये डिग्री कोर्स पूरा होने के एक साल बाद यूनिवर्सिटी से कॉलेजों को जारी हो जाती हैं।…
Read Moreठग नेता का हवालात पहुँचते ही बिगड़ा मिज़ाज़
शिमला कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ गया है। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले कि छोटा शिमला थाने में पुलिस आरोपी नेता से पूछताछ शुरू करती गोपाल ने तबीयत खराब बताई। अब पुलिस की निगरानी में गोपाल दास का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। डाक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही पूछताछ हो पाएगी। गोपालदास वर्मा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है। अमृतसर से शिमला पुलिस गिरफ्तार करके…
Read Moreसाधुपुल में योगपीठ बनाई, साधु भगा दिया
कांगड़ा। पहले सोलन के साधु पुल से जमीन छिनने और अब योग सभाओं की अनुमति रद्द होने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव के तल्ख तेवर नजर आए। घुरकड़ी में उपनयन संस्कार समारोह के मंच पर भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार को अपने दाएं तरफ बिठाकर योगगुरु ने समर्थकों को अध्यात्म के बहाने इशारों ही इशारों में सियासी शिक्षा भी दे डाली। कहा, करीब दस करोड़ की लागत से सोलन के साधुपुल में योगपीठ बनाया था लेकिन साधुपुल से साधु को ही भगा दिया। चुनाव आयोग की पैनी नजरों से बचते हुए…
Read Moreमोदी का सुरक्षा घेरा कड़ा
धर्मशाला। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की मंगलवार को पालमपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कांगड़ा पुलिस एनएसजी के निर्देश पर मोदी को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मोदी की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने कांगड़ा पुलिस को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मोदी की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की है। मोदी की सुरक्षा में 800 पुलिस कर्मी के अलावा एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस ने गगल से पालमपुर तक…
Read Moreचुनावों में ड्यूटी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
शिमला चुनाव ड्यूटी में शामिल हर कर्मचारी का बीमा करा दिया गया है। यह राशि पिछली बार की अपेक्षा दो गुणा कर दी गई है। बीमा इसलिए कराया गया है कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से घबराए नहीं। हालांकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग को इससे अवगत कराना होगा। नरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश्ा – हिमाचल प्रदेश में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों,…
Read Moreचुनाव के बाद ही मिलेंगे इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड
शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड चुनाव के बाद ही मिलेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो चुकी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी हो जाएगी। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाती है तो लोगों को इलेक्ट्रानिक राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग आठ लाख फर्जी उपभोक्ता राशन कार्डों से बाहर होंगे। हिमाचल की जनसंख्या भले ही 68 लाख 64 हजार के करीब हो, मगर राशनकार्ड उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख है। आठ लाख से ज्यादा की बढ़ी हुई यह जनसंख्या वह…
Read Moreचुनाव आयोग की जांच से भाजपा नाखुश
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागाें के करीब तीन दर्जन सरकारी कर्मचारियाें की एक राजनीतिक सभा में हिस्सा लेने की शिकायत पर जांच प्रक्रिया से भाजपा नाखुश है। चुनाव आयोग की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर उन सभी कर्मचारियाें के बयान दर्ज कर लिए हैं जिनके नाम शिकायत पत्र में शामिल थे। लेकिन दूसरी ओर शिकायतकर्ता पक्ष यानि विपक्षी दल भाजपा जांच प्रक्रिया से खुश नहीं। चुनाव आयोग की टीम ने कर्मचारियाें के कार्यालयों में जाकर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है…
Read Moreएससीए को भंग करना आचार संहिता के खिलाफ
चंबा। प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए को भंग करने के विवि प्रशासन के फैसले का एसएफआई की जिला कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। छात्र संगठन ने विवि के इस निर्णय को आचार संहिता के खिलाफ बताया। एसएफआई के जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर विवि के माहौल को खराब करने की कोशिश की। इसके अलावा विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। एसएफआई ने जब इसका विरोध किया तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताआें ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर एसफआई के…
Read Moreपूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल नहीं रहे
कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर कुंज लाल का देहांत हो गया है। उन्होंने जिला कुल्लू के कनियाल स्थित अपने घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कुंज लाल बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को मुखाग्नि दी जाएगी। ठाकुर कुंज लाल दो बार हिमाचल प्रांत के मंत्री रहने के अलावा पहली बार 1977 में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। शांता कुमार के मंत्रिमंडल में बागवानी मंत्री बने। उसके बाद 1989 में फिर से विधानसभा पहुंचे और उस दौरान भी वे…
Read More