DU ने जारी की तीसरी कट ऑफ सूची, कई कॉलेजों ने बंद किया दाखिला

DU ने जारी की तीसरी कट ऑफ सूची, कई कॉलेजों ने बंद किया दाखिला

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की 54 हजार सीटें तेजी से भर रही हैं और कई कालेज घोषत तीसरी कट ऑफ सूची में सामान्य श्रेणी में ज्यादातर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बंद कर चुके हैं। हालांकि, छात्रों के लिए अभी उम्मीदें बाकी हैं क्योंकि हिन्दू और लेडी श्रीराम कॉलेज सहित 25 कॉलेज बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए खुले हैं, जबकि इंग्लिश ऑनर्स पाठ्यक्रम 18 कॉलेजों में उपलब्ध है। कट ऑफ में गिरावट हालांकि ज्यादा नहीं रही। हिन्दू कॉलेज, जहां बी.कॉम ऑनर्स के लिए दूसरी कट ऑफ 97-99.5 प्रतिशत रही, वहीं…

Read More

PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं उन्होंने कठोर फैसले ही लिए है। वहीं मोदी के अलग फैसलों की सूची अब और लंबी हो गई है। हाल ही में मोदी ने एक ओर नया फैसला लिया है कि जब भी अब उनकी सवारी दिल्ली में निकलेगी तो आम लोगों की सवारी से छेड़छाड़ नहीं होगी, यानी कि यातायात सामान्य रहेगा। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी लीक से हटकर कई फैसले लिए हैं। चाहे वो सचिवों से सीधा संवाद हो या फिर भाई भतीजावाद से…

Read More

कैसे छूटी इराक में फंसी नर्सें,

इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सें भारत पहुंच चुकी हैं। उन्हें विशेष विमान से शनिवार को मुंबई लाया गया। भारतीय नर्सों की वापसी को राजनयिक मोर्चे नरेंद्र मोदी सरकार की पहली सफलता के रूप में देखा जा रहा है। कंधार मामले में पुरानी राजग सरकार की विफलता के बाद मोदी सरकार सभी की निगाहें थी। नर्सों की रिहाई को मोदी सरकार के लिए चुनौती माना जा रहा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सक्रियता और भारतीय राजन‌यिकों की कुशलता से सरकार ने इस चुनौती से आसानी से पार पा लिया।…

Read More

शादी नहीं कराने पर मां-बाप को अदालत में घसीटा

शादी नहीं करवाने पर कुछ लड़कियों ने अपने माता-पिता पर मुकदमा कर दिया है। खबर पढ़कर आप चौक रहे होंगे, लेकिन यह मामला अपने देश का नहीं है। सऊदी अरब की 23 महिलाओं ने पिछले साल अपने माता-पिता पर इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि उन्होंने उनकी शादी नहीं कराई। यह जानकारी नेशनल सोसायटी फॉर ह्यूमन राइट्स (एनएसएचआर) ने दी। अरब न्यूज के हवाले से रियाद में 11, मदीना में 4, दम्माम में 2 मक्का में 2, जेद्दा में 2 और जजान में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं। 23 महिलाओं…

Read More

अपना पेशाब पीकर 70 घंटे ज‌िंदा रहा मलबे में दबा शख्स

चेन्नई में हुए इमारत हादसे में प्रकाश राउत नामक नौजवान घटना के 70 घंटों बाद भी मलबे से जीवित बच निकले। पिछले शनिवार चेन्नई के पोरुर इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। उस हादसे में अब तक 61 लोग मारे जा चुके हैं। प्रकाश इमारत के सातवें माले पर फंसे हुए थे। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें अपना पेशाब पीकर रहना पड़ा। और उनकी जान किसी इंसान ने नहीं, बल्कि रुस्तम नाम के लैब्राडोर कुत्ते ने बचाई। हालांकि चेन्नई में रोजी-रोटी कमाने आए प्रकाश और उनके जैसे…

Read More

मेहर के चक्कर में सुनंदा की मौत? SC पहुंचा मामला

‘सीबीआई या एनआईए करें जांच’ सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को कांग्रेस सांसद व पूर्व कानून मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की होटल के कमरे में हुई रहस्यमयी मौत के मामले की जांच की मांग की गई है। अदालत से किसी स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई या एनआईए को जांच करने का निर्देश जारी करने और कोर्ट की ओर से निगरानी करने की मांग की गई है। सर्वोच्च अदालत में इस मसले पर वकील राजारमन की ओर से याचिका तब दायर की गई। जबकि इस मामले में एम्स के चिकित्सक सुधीर…

Read More

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे

ऊना। सब्जी के बढ़ते दामों एवं जमाखोरी पर लगाम कसने को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक यादवेंद्र पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सब्जी मंडी सहित ऊना शहर की लगभग 30 के करीब सब्जी की दुकानों पर छापामारी की। इसके अलावा होटल-ढाबों में अवैध तरीके से लगाए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को भी जब्त किया है। विभाग की ओर से छेड़े गए विशेष अभियान के चलते दुकानदारों में खलबली मच गई। इसके चलते कई दुकानदार चेकिंग…

Read More

खुशखबरी! 2500 देकर लग्जरी बस में करें लेह की सैर

कुल्लू 10 सितंबर तक ही मिलेगी सुविधा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने मंगलवार से मनाली से लेह के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन पर्यटन निगम की डीलक्स बस 26 यात्रियों के साथ लेह रवाना हुई। 2500 रुपये प्रति सवारी किराये में रात्रि ठहराव (केलांग में) समेत डिनर तथा ब्रेकफास्ट भी करवाया जाएगा। निगम इस सेवा को 10 सितंबर तक जारी रखेगा। पर्यटन निगम के सहायक प्रबंधक रूपलाल ठाकुर ने बताया कि 35 सीटर डीलक्स बस सेवा एक जुलाई से लेह के लिए रवाना…

Read More

एसएचओ समेत 122 कर्मचारियों के तबादले

शिमला जिला पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर सहित 122 कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पीसीआर से ट्रैफिक में लगाया गया है। इंस्पेक्टर मथुरादास को ट्रैफिक से एसएचओ रामपुर लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर मंगतराम को एसएचओ रामपुर से एडिशनल एसएचओ सदर बदला गया है। सदर से एडिशनल एसएचओ बाबूराम को एसएचओ चड़गांव भेजा गया है। एसएचओ चढ़गांव आशीष को एडिशनल एसएचओ रामपुर लगाया गया है। संजौली चौकी प्रभारी वीरी सिंह को एसएचओ जुब्बल लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार जुब्बल से पुलिस चौकी संजौली…

Read More

‘एंटनी कर रहे हैं सोनिया गांधी से दगाबाजी’

‘एंटनी कर रहे हैं सोनिया गांधी से दगाबाजी’

अलीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर मुसलमानों के एक सामाजिक संगठन मिल्लत बेदारी मुहिम कमिटी ने कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के उस बयान पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी पर कथित रूप से अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। कमिटी ने एंटनी के बयान को मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग करने और पार्टी के भीतर सोनिया गांधी के नेतृत्व को अस्थिर करने की साजिश करार दिया। कमिटी के सचिव जासिम मोहम्मद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से पहले…

Read More