दुनियाभर में स्वच्छ और सुरक्षित भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में नैनो तकनीक को अपनाना जरूरी है। इससे पैदावार बेहतर होगी और केमिकल से निजात मिलेगी। यूसी रिवरसाइड और कार्नेगी मेलन विवि के वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद दावा किया कि वर्ष 2020 की तुलना में 2050 तक दुनियाभर के खाद्य उत्पादन में 60 फीसदी तक वृद्धि की जरूरत पड़ेगी, जिसे नैनो तकनीक से ही पूरा किया जा सकता है। नेचर नैनो टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, नैनोटेक्नोलॉजी में पारंपरिक तरीकों की…
Read MoreCategory: National News
रक्षामंत्रालय 45000 करोड़ की लागत से खरीदेगा 156 हेलीकप्टर
सेना को मजबूती व मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के उदेश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से 156 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों (एलसीएच) की खरीद के लिए 45,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। एचएएल ने शेयर बाजार नियामक सेबी को यह जानकारी दी है। रक्षा क्षेत्र में मेड इन इंडिया को बड़ा बढ़ावा के तहत यह बड़ी पहल है। कंपनी ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय ने 156 एलसीएच की खरीद के लिए प्रस्ताव निवेदन (आएफपी) जारी कर दिया है। इनमें से 90 हेलिकॉप्टर थल सेना…
Read Moreसुरक्षाबालो के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के साथियो की तलाश जारी, एनआईए ने शुरू की रियासी हमले की जाँच
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के आरागाम इलाके में रातभर चली मुठभेड़ के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक लश्कर-ए-ताइबा के एक ए श्रेणी के आतंकी को मार गिराया। मारे गया आतंकी उमर अकबर लोन बारामुला जिले के वस्सन पट्टन का रहने वाला था। उस पर दस लाख रुपये का इनाम था। उसके कुछ और साथियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। एक अधिकारी के अनुसार, रविवार देर रात इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की 13…
Read Moreप्रदेश के तीस लाख लाभार्थी आयुष्मान योजना से वंचित, नहीं मिल रहा मुफ्त योजना का लाभ
चुनाव में जनता से किए गए वायदे और बताई गयी उपलब्धियों के आंकड़े जमीनी हकीकत से परे है । राज्य आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लाभार्थी मुफ्त इलाज से वंचित हैं। पांच साल बाद भी शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। बिना आयुष्मान कार्ड के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं है। लाखों परिवार ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके पास राशन कार्ड न होने के कारण योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रदेश के…
Read Moreकांग्रेस हाईकमान देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी को बना सकती है उम्मीदवार, सर्वे में भी सबसे आगे
निर्दलीय विधायकों पर फैसला आने के पश्चात अब इन सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बढ़ने लगी सरगर्मी । कांग्रेस हाईकमान देहरा विधानसभा हलके में उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाना चाह रहा है। देहरा से टिकट अटकने का यही कारण बताया जा रहा है। आलाकमान ने इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू को विचार करने को कहा है। इससे कांग्रेस वहां एक होकर चुनाव लड़ना चाह रही है। उपचुनाव के प्रत्याशी चयन के पार्टी के तीन सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम आगे…
Read Moreमुख्यमंत्री ने एनआरआई दम्पति पर हुए हमले में दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले से सम्बंधित मामले में अमृतसर में दम्पति द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खजियार में गत दिनों एक स्पैनिश-पंजाबी दम्पति पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इस मामले में…
Read Moreमुख्यमंत्री मान ने उपायुक्तों के साथ की बैठक, विकास कार्यो में आएगी तेजी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीन माह के करीब आचार सहिंता के कारण कार्य रुके हुए थे। अब उन कामों को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद विकास के सब कार्य रुके हुए थे। तीन माह से अधिक समय से काम रुके हुए थे। इसी को लेकर सभी डिप्टी कमीश्नर को बुलाया गया। इसमें लंबित काम, चाहे रोजगार हो, गेहूं की घर-घर डिलिवरी…
Read Moreआम आदमी पार्टी 30 जून से करेगी विधानसभा चुनाव का आगाज़
आम आदमी पार्टी अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। अभियान का शंखनाद 30 जून को चरखी दादरी में एक महारैली से किया जाएगा। आम आदमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संबोधित करेंगी। आम आदमी पार्टी के करनाल कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि 13 जून को हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता ने एक बयान दिया था कि…
Read Moreवाहनों की आपसी टक्कर से लगी भीषण आग, एक चालक वाहन के भीतर जिंदा जला
झज्जर के बेरी में जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंफरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों डंफरों में आग लग गई जिसमें एक डंफर का ड्राइवर जिंदा जल गया। फिलहाल मृतक ड्राइवर की पहचान नही हो पाई है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और डंफरों में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डस्ट से भरा एक…
Read Moreहिमाचल में भीषण गर्मी के कारण गहराया जल संकट, विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश
मौसम की बेरुखी और आसमान से बरस रही आग की वजह से हिमाचल प्रदेश में जल संकट गहरा गया है। सूबे की करीब 1000 पेयजल योजनाओं में पानी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। शिमला और सोलन जिले में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। बिलासपुर जिला में भी दिन ब दिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। उधर, जलसंकट पर सरकार भी गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री ने विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और साप्ताहिक रिपोर्ट मांगी जा रही है। जल शक्ति विभाग भी…
Read More