प्रदेश सरकार जुब्बल निवासी की जान बचाने के लिए आगे आई, परिजनों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया

जिला शिमला के जुब्बल निवासी 64 वर्षीय कुलदीप सूद और उनके परिजनों ने समय पर कुलदीप सूद के जीवन को बचाने के लिए आगे आने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।   सांस की तकलीफ से ग्रस्त कुलदीप सूद लाॅकडाउन के आरंभ से पंचकुला में फंसे थे। वह कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण आॅक्सिजन मशीन पर निर्भर हैं। वह पंचकुला के सेक्टर-11 में अपनी पत्नी व बेटी के साथ एक कमरे में रह रहे थे, जहां आॅक्सिजन मशीन के गर्म होने के कारण घुटन…

Read More

कोविड-19 के दौरान स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम

प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) द्वारा शिमला शहर के नागरिकों को वर्षभर विशेषकर कोरोना वायरस के दौरान स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसजेपीएनएल द्वारा लोगों को श्रेष्ठ गुणवत्तायुक्त पानी की आपूर्ति के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में ब्यूरो आॅफ इण्डियन स्टेंडर्स के सर्वेक्षण के अनुसार शिमला के पानी की गुणवत्ता को देशभर में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पानी को क्लोरिन गैस…

Read More

एक लाख पीपीई किट भारत में हर दिन हो रही तैयार

नई दिल्ली भारत कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए लॉकडाउन सहित विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहा है। सरकार द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह इस वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें और बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें। वहीं, मास्क को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दो महीने पहले तक भारत में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी, लेकिन पिछले दो महीने में 104 ऐसी कंपनियां तैयार हुई हैं…

Read More

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में 21 फीसदी का इजाफा, रोकने को बनाई रणनीति

चंडीगढ़ कर्फ्यू व तालाबंदी शुरू होने से अब तक महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायतों में भारी वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों से निपटने की विस्तृत रणनीति तैयार की है। इसके तहत डीएसपी को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के संबंध में की जा रही कार्रवाई की डेली रिपोर्ट पेश करनी होगी। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्थिति का जायजा लेने और इस वृद्धि दर से निपटने के लिए डीजीपी ने गुरुवार…

Read More

मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक सुराग नहीं, तलाश में भटक रही पुलिस

नई दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद मरकज में आए 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ये भारतीय हैं या विदेशों के रहने वाले हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को शामली (उत्तर प्रदेश) जिले के कांधला स्थित मौलाना मोहम्मद साद के फार्म हाउस में छापेमारी भी की। अपराध शाखा के एक…

Read More

सीएम केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस वार्ता, ग्रेटर नोएडा में चार के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का आज 31वां दिन है। हालांकि अब भी दिल्ली में हालात सुधरते नहीं दिख रहे। तीन दिन बाद गुरुवार को फिर दिल्ली में सौ से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को 128 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 2,376 मरीज मिले हैं, जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। वहीं, 88 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 808 पहुंच चुकी है। सिर्फ दिल्ली ही एनसीआर के…

Read More

प्रोजेक्ट एटीएम शुरू, लोगों को मोबाइल से करेंगे जागरूक

नाहन (सिरमौर) लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोगों के मोबाइल पर जल्द ही घंटी बजेगी। मोबाइल पर आने वाली कॉल ऑडियो या वीडियो दोनों हो सकती हैं। कॉल करने का मकसद सिर्फ लोगों को कोरोना के लक्षणों, बचाव व सामाजिक दूरी और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी पहुंचाना होगा। साथ ही कोरोना अपडेट्स भी आम लोगों तक पहुंचेंगे। सिरमौर में इसकी शुरूआत हो चुकी है। कोरोना से जंग के लिए सिरमौर में चार हफ्ते तक प्रोजेक्ट एटीएम चलेगा। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जिले…

Read More

कोरोना महामारी में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षमता में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के नजदीकी सम्बन्धी को सरकार ने 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 के दौरान कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान राशि राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड कोविड-19 के तहत दी जाएगी। प्रवक्ता…

Read More

कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगीः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य…

Read More

प्रदेश की सड़क परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक ने 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत राज्य की मुख्य सड़कों के स्तरोन्यन तथा लोक निर्माण विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।   जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में 45 किलोमीटर लम्बे बरोटीवाला-बद्दी-साईं-रामशहर, 14.5 किलोमीटर दधोल-लदरौर सड़क, 28 किलोमीटर लम्बी मंडी-रिवालसर-कलखर और 3.5 किलोमीटर लम्बी रघुनाथपुरा-मंडी-हरपुरा-भराड़ी सड़कों का कार्य आरम्भ किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन…

Read More